IND A vs SA A: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में इंडिया ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच पहला 4 डे मैच खेला गया. जहां पर पहली पारी में कमाल करने वाली अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में बुरी तरह से फेल हो गई. जिसके कारण ही इस रोमांचक मुकाबले में इंडिया ए की टीम ने 3 विकेट से मैच जीत लिया. इस मुकाबले से मैदान पर लंबे समय के बाद वापसी कर रहे ऋषभ पंत ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. कप्तान पंत का 3 और युवा खिलाड़ियों ने इस मैच में साथ निभाया.
गेंदबाजों ने टीम इंडिया की कराई थी वापसी
मैच में कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ए टीम ने पहली पारी में 309 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने 71 रन बनाए तो वहीं जुबैर हमजा ने भी 66 रनों की पारी खेली. रूबिन हरमन ने भी 54 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए तनुष कोटियन ने 4 विकेट हासिल किया. इंडिया ए की टीम ने पहली पारी में 234 रन ही बनाए.
इंडिया ए के लिए युवा आयुष म्हात्रे ने 65 रनों की पारी खेली. आयुष बदोनी ने भी 28 रन बनाए. अफ्रीका ए के लिए प्रेनेलन सुब्रायेन ने 5 विकेट अपने नाम किया. दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ए की टीम दूसरी पारी में 199 रनों पर ही सिमट गई. कोई भी बल्लेबाज 40 रनों के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सका. टीम इंडिया के लिए तनुष कोटियन ने 4 विकेट तो वहीं अंशुल कंबोज ने 3 विकेट अपने नाम किया था.
ऋषभ पंत को मिला युवा खिलाड़ियों का साथ
इंडिया ए को दूसरी पारी में 275 रनों का लक्ष्य मिला. जिसके बाद टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. 32 रनों पर 3 विकेट गिर चुके थे. उस समय बल्लेबाजी करने आए कप्तान ऋषभ पंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 रनों की धमाकेदार पारी खेली. आयुष बदोनी ने 34 रन बनाए. अंत में अंशुल कंबोज ने नाबाद 37 रन बनाए. मानव सुथार ने भी नाबाद 20 रन बनाए. जिसके कारण टीम इंडिया ने 3 विकेट से मैच जीत लिया. अंशुल कंबोज ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया, तो वहीं आयुष म्हात्रे ने बल्ले के साथ योगदान दिया. तनुष कोटियन गेंद के साथ सुपरस्टार खिलाड़ी साबित हुए.
ये भी पढ़ें: IND W vs SA W: अगर बारिश की वजह से 20-20 ओवरों का हुआ वर्ल्ड कप फाइनल, तो कौन मारेगा बाजी? देखें T20I रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
28 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines