IND A vs AUS A, No Live Streaming: भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है. पहला मैच ड्रॉ रहा और दोनों टीमों ने अपनी पहली पारियों में 500 से ऊपर रन बना दिए. अब सीरीज के दूसरे मैच की शुरुआत हो गई है. श्रेयस अय्यर ने पहले मैच में कप्तानी की थी लेकिन वो दूसरे मैच का हिस्सा नहीं हैं. कुछ निजी कारणों से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया. बता दें कि इस मैच में श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज जैसे कुछ बड़े प्लेयर्स खेल रहे हैं. इसी वजह से फैंस इस मैच को देखना चाहते हैं लेकिन उनके लिए बुरी खबर है.
नहीं देख पाएंगे IND A vs AUS A का टेस्ट मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया की ए टीमों के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो गई है. ये मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हो रहा है. ये मुकाबला आज सुबह 9:30 को शुरू हो गया लेकिन फिर भी किसी चैनल पर लाइव नहीं आ रहा है. आपको बता दें कि इस मैच को किसी भी चैनल या ऐप पर नहीं देखा जा सकता है. ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर ने कन्फर्म किया है कि इसका लाइव प्रसारण नहीं किया जा रहा है. भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पिछला मैच भी लाइव नहीं आया था और अब दूसरे टेस्ट का भी प्रसारण नहीं हो रहा है. कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि BCCI का ब्रॉडकास्टर के साथ कुछ मैचों का कॉन्ट्रैक्ट होता है. इसी वजह से वो हर मैच टेलीकास्ट नहीं करते.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, Rishabh Pant की वापसी में होगी देरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ होंगे चौंकाने वाले बदलाव!
IND A और AUS A की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया ए की प्लेइंग 11: सैम कोन्स्टास, कैंपबेल केलावे, नाथन मैकस्वीनी (कप्तान), ओलिवर पीक, कूपर कोनोली, जोश फिलिप (विकेटकीपर), जैक एडवर्ड्स, विल सदरलैंड, कोरी रोचिसिओली, टॉड मर्फी और हेनरी थॉर्नटन.
भारत ए की प्लेइंग 11: एन जगदीसन, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़ और मानव सुथार.
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान ध्रुव जुरेल ने बड़ा कदम उठाया. उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. श्रेयस अय्यर के नाम वापस लेने के बाद जुरेल को कप्तानी मिली है. बता दें कि आर्टिकल लिखे जाने तक प्रसिद्ध कृष्णा ने टीम इंडिया को बढ़िया शुरुआत दिला दी है और कैंपबेल केलावे का विकेट झटक लिया है.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: ‘गन सेलिब्रेशन’ के बाद इरफान पठान का तीखा वार, पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर जमकर फूटा गुस्सा
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
59 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: अंशुल कंबोज को मिला पहला विकेट, न्यूजीलैंड ने गंवाया छठा विकेट
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
10 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
12 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines