IND A vs AUS A odi Series: कानपुर से बड़ी खबर है. यहां के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच चल रही वनडे सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम के चार खिलाड़ियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. पेट में संक्रमण की समस्या से जूझ रहे इन खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज हेनरी थॉर्नटन की हालत गंभीर बताई जा रही थी, जिसके चलते उन्हें तुरंत रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जबकि बाकी तीन खिलाड़ियों को मेडिकल जांच के बाद छुट्टी दे दी गई. शुरुआती रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि होटल का खाना खाने से खिलाड़ियों को पेट में समस्या हुई, हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि न तो अस्पताल ने और न ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के मैनेजमेंट ने की है.
दरअसल, इस वक्त ऑस्ट्रेलिया ए टीम भारत दौरे पर है. पहले टेस्ट सीरीज हुई और अब तीन मैचों की वनडे सीरीज जारी है. इस दौरे के बीच ऑस्ट्रेलिया के जिन 4 खिलाड़ियों की तबीयत ज्यादा बिगड़ी वो तेज गेंदबाज हेनरी थॉर्नटन रहे, बाकी तीन को जांच के बाद तुरंत छुट्टी दी गई, जबकि हेनरी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, हालांकि अब उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है.
डाइट चार्ट में बदलाव, खिलाड़ियों को सतर्क रहने की सलाह
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, होटल के खाने के कारण हेनरी को पेट की समस्या हुई. टीम के चार अन्य खिलाड़ियों को भी इसी तरह की गैस्ट्रो संबंधी समस्या का सामना किया. इस घटना के बाद टीम मैनेजमेंट ने डाइट चार्ट में बदलाव किया है, ताकि आगे ऐसी कोई प्रॉब्लम ना हो. खबर ये भी है कि ऑस्ट्रेलिया-ए की मेडिकल टीम ने खिलाड़ियों को स्थानीय भोजन व पानी से सतर्क रहने की सलाह दी है. डॉक्टर लगातार खिलाड़ियों पर नजर बनाए हुए हैं.
1-1 से बराबरी पर वनडे सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया ए टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. पहले मैच में भारतीय टीम ने 171 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे मैच में कंगारू टीम ने वापसी की और मैच जीत लिया. अब तीसरा मैच 5 अक्टूबर को खेला जाना है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: टीम इंडिया के सेलेक्शन पर चौंकाने वाली 10 बड़ी बातें, 4 धुरंधर हुए बाहर
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
36 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
56 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines