Imran Tahir: साउथ अफ्रीका के पूर्व लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने भारत की तारीफ में एक बड़ा बयान दिया है। इमरान ताहिर ने उस चीज के बारे में जिक्र किया जो भारत देश को क्रिकेटिंग नेशन के तौर पर अलग बनाती है। ताहित ने बताया कि ‘भारत के फैंस जितना क्रिकेटर्स और क्रिकेट को प्यार करते हैं, उसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता है।’
इमरान ताहिर ने की भारत की तारीफ
इमरान ताहिर ने अपने बयान में कहा कि ‘अगर आप एक क्रिकेटर हैं तो फिर भारत में खेलने के लिए एक्सपोजर की जरूरत नहीं है। भारत में क्रिकेट के प्रति फैंस का जज्बा और जिस तरह से वो सपोर्ट करते हैं, उसका कोई जवाब नहीं है। इस वक्त इमरान ताहिर इंटरनेशनल लीग टी20 में एमआई एमिराट्स की तरफ से खेल रहे हैं।
इमरान ताहिर बोले- आईपीएल में खेला शानदार अनुभव
इमरान ताहिर ने ये भी कहा कि ‘मेरे लिए आईपीएल में सात सालों तक खेलना काफी शानदार अनुभव रहा। ये मेरे लिए काफी सम्मान की बात है।’ आपको बता दें कि इमरान ताहित एक दिग्गज लेग स्पिनर हैं। उनकी भारत में बढ़िया फैन फॉलोइंग है। वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स समेत कई टीमों से खेल चुके हैं।
और पढ़िए – ‘निश्चित तौर पर मौका मिलना चाहिए था’…शॉ के समर्थन में उतरे Irfan Pathan, किशन को लेकर कही ये बात
इमरान ताहिर का आईपीएल करियर
अगर इमरान ताहिर के आईपीएल क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने कुल मिलाकर IPL के सात सीजन खेले। इसी वजह से फैंस के बीच वो काफी मशहूर हैं। ताहिर ने आईपीएल में कुल 59 मुकाबले खेले और 82 विकेट लिए। उन्होंने 2019 के सीजन में पर्पल कैप का अवॉर्ड भी जीता था। उस सीजन उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल तक पहुंची थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
15 mins agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
2 hrs agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
3 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines