नई दिल्ली: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान नजीर जेल की हवा खा चुके हैं। उन्होंने कराची की यात्रा के दौरान गिरफ्तार होने और तीन दिन जेल में बिताने के अपने अतीत के कड़वे अनुभव को साझा किया है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में नजीर ने कहा कि हवाई अड्डे की सुरक्षा जांच के दौरान उनके बैग में एक पिस्तौल मिली थी। क्रिकेटर ने कहा कि वह तब मुरीदके में रहा करते थे और अक्सर ट्रैवल नहीं करते थे।
पिस्तौल और गोलियां बैग के ऊपर पड़ी थीं
नजीर ने बताया- मुझे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक अंडर -19 क्रिकेट श्रृंखला के लिए चुना गया था। हम कराची की यात्रा कर रहे थे, जब मेरा बैग हवाई अड्डे पर सुरक्षा स्कैनर से गुजरा और मुझसे पूछा गया कि यह बैग किसका है। सुरक्षाकर्मियों ने तीन बार पूछा कि बैग किसका है। इसके बाद उन्होंने पुष्टि की कि यह उनका बैग है। इमरान ने आगे कहा- पिस्तौल और गोलियां बैग के ऊपर पड़ी थीं। इसके बाद उन्हें बाकी स्क्वाड से अलग कर दिया गया। उन्होंने इंटरव्यू ले रहे एंकर से कहा- मेरा दिल साफ है। इस घटना के बारे में सभी जानते हैं, जांच के बाद कुछ भी नहीं मिला।
भाग्यशाली हूं कि जेल में नहीं पीटा गया
नजीर ने बताया कि वह काफी डरे हुए थे। पहले तो मैंने सोचा कि यह एक खिलौना है, लेकिन बाद में एहसास हुआ कि यह सब असली था। इसके बाद मुझे हथकड़ी लगाई गई और तीन दिन जेल में बिताने पड़े, लेकिन फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इसमें शामिल हो गया। नजीर ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें जेल में पीटा नहीं गया, लेकिन जेल में उनके तीन दिन 30 साल की तरह महसूस हुए। नजीर ने कहा कि जब आपके इरादे नेक हों तो आपके साथ कुछ भी बुरा नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि जेल से लौटने पर उनके कोचों ने उन्हें सलाह दी कि वह इस घटना को भूल जाएं और इसे एक बुरे सपने की तरह लें और क्रिकेट पर ध्यान दें। नजीर पाकिस्तान के लिए 1999 से 2012 के बीच 8 टेस्ट और 79 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं।
संबंधित खबरें
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
31 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
59 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
3 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines