नई दिल्ली. पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाम उल हक और पूर्व कप्तान बाबर आजम के ब्रोमांस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस अपने इन दोनों चहेते खिलाड़ियों के इन तस्वीरों को खूब पंसद भी कर रहे हैं। इमाम ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले अपने खास दोस्त को याद दिलाया है कि वह शादी के बाद भी नहीं बदले हैं और उनसे उतना ही प्यार करते हैं, जितना पहले किया करते थे।
27 वर्षीय इमाम उल हक ने पिछले 25 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड अनमोल महमूद से निकाह किया है। महमूद मौजूदा समय में मेडिकल की पढाई कर रही हैं। शादी के कुछ दिन बाद ही उन्होने बाबर आजम के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘शादी तो हो गई, लेकिन देख लो भुला नहीं मैं 😜❤️ @babarazam258.’
यह भी पढ़ें- क्या वर्ल्ड कप 2031 में भी जलवा बिखेरेंगे विराट कोहली? दिग्गज खिलाड़ी का जवाब जानकर हो जाएंगे खुश
इमाम उल हक और बाबर आजम की इन तस्वीरों पर फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘विंग कमांडर इमाम उल हक और एयर कमोडोर बाबर आजम।’
वहीं दूसरे फैंस ने लिखा है, ‘हम सभी इमाम उल हक जैसे दोस्त के हकदार हैं।’
‘मुझे पाकिस्तान टीम का यह नया ट्रैकसूट कहां मिल सकता है??’
‘तीसरी तस्वीर बहुत अच्छी है… मुझे इसमें 2018 के बाबर और इमाम की झलक दिख रही है।’
बता दें इमाम उल हक और बाबर आजम काफी घनिष्ठ मित्र माने जाते हैं। हाल ही में संपन्न हुआ वर्ल्ड कप 2023 पाकिस्तान के नजरिए से सही नहीं रहा। इमाम उल हक को खराब प्रदर्शन के कारण बीच सीजन में कुछ मुकाबलों से बाहर रहना पड़ा था। वहीं बाबर के लिए भी यह टूर्नामेंट काफी भयावह रहा।
(Xanax)
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
39 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines