Anrich Nortje Sisanda Magala Ruled Out: भारत में 5 अक्टूबर से खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर दुनियाभर की टीमें तैयारियों में जुटी हैं, लेकिन कई टीमों के खिलाड़ी चोटिल होते जा रहे हैं। इस बीच दक्षिण अफ्रीका को दोहरा झटका लग गया है। चोटिल तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे और सिसंडा मगला भारत में होने वाले टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। गुरुवार को साउथ अफ्रीका के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने इसकी पुष्टि की। इन दोनों की जगह बॉलिंग ऑलराउंडर एंडिले फेहलुकवायो और तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को टीम में शामिल किया गया है।
नॉर्टजे को पीठ के निचले हिस्से में चोट
वाल्टर के अनुसार, “एनरिक और सिसांडा का विश्व कप न खेलना बेहद निराशाजनक है। दोनों क्वालिटी प्लेयर्स टीम के लिए महत्व रखते हैं।” जानकारी के अनुसार, नॉर्टजे को पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान पीठ में ऐंठन महसूस हुई। इसके बाद उनका स्कैन कराया गया। दूसरी ओर, मगला को बाएं घुटने में चोट लगी है। नॉर्टजे और मगाला दोनों दक्षिण अफ्रीका की ओर से घोषित शुरुआती 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा थे। नॉर्टजे की चोट टीम के लिए बड़ा झटका साबित होगी।
वह इस समय दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक हैं। वह भारत में खेलने का अनुभव भी रखते हैं। ऐसे में वे टीम के बॉलिंग अटैक में बड़ी भूमिका निभा सकते थे। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की टीम शनिवार को भारत के लिए रवाना होने वाली है। एंडिले और लिजाड ने पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन किया है। एंडिले ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूट ली थी। उन्होंने 19 गेंदों में 2 चौके-4 छक्के ठोक नाबाद 38 रन जड़े थे। दक्षिण अफ्रीका का पहला मैच 7 अक्टूबर को दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ होगा।
दक्षिण अफ्रीका की टीम:
टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन और लिजाड विलियम्स
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
8 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines