हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर इंग्लैंड ने कर दिया खेला, पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को हुआ बड़ा नुकसान 

ICC Women’s World Cup 2025 Points Table: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 में 8वां मुकाबला इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच खेला गया. जहां पर बांग्लादेश की टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इंग्लिश महिला टीम ने उसके बाद भी मैच जीत लिया. इस जीत के बाद इंग्लिश टीम ने पॉइंट्स टेबल का खेल पूरी तरह से बदल दिया है. जिसके कारण भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है.

विज्ञापन
ICC Women's World Cup 2025 Points Table

ICC Women’s World Cup 2025 Points Table: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 में 7 सितंबर को 8वां मैच इंग्लैंड महिला टीम और बांग्लादेश की टीमें आमने–सामने थी. जहां पर इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद बांग्लादेश की टीम ने 178 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को 4 विकेट से जीत मिली. इस जीत के बाद से ही पॉइंट्स टेबल में बड़ी हलचल देखने को मिली है. टीम इंडिया को भी बड़ा झटका लगा है. 

इंग्लिश महिला टीम ने बदला पॉइंट्स टेबल का खेल 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के लिए सोभना मोस्टारी ने 60 रनों की अहम पारी खेली. सलामी बल्लेबाज शर्मिन अख्तर ने भी 30 रनों की पारी खेली. अंत में राबिया खान ने नाबाद रहते हुए 27 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही बांग्लादेश की टीम 49.4 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर  178 रन बना सकी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम के लिए हीथर नाइट ने नाबाद 79 रनों का पारी खेली. 

वहीं कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने भी 32 रनों की पारी खेली. अंत में चार्ली डीन ने 27 रन बनाकर नाइट का साथ दिया और इंग्लिश महिला टीम को जीत दिलाई. इस जीत के कारण इंग्लैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई.  2 मैचों में 2 जीत के बाद 4 अंको के साथ इंग्लैंड का नेट रन रेट +1.757 का है. वहीं बांग्लादेश की टीम हार के बाद भी 2 अंको के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: नंबर 9 पर भी बल्लेबाजी करने को तैयार हैं संजू सैमसन, भारतीय विकेटकीपर ने दिया हैरान करने वाला बयान 

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका 

इंग्लैंड की जीत के बाद अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. भारत ने 2 मैच में 2 जीत दर्ज करके 4 अंक कमाए हैं. इस बीच भारत का नेट रन रेट +1.515 का है. पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम नजर आ रही है. 2 मैचों के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास 3 अंक है. दक्षिण अफ्रीका की टीम पांचवें स्थान पर नजर आ रही है. छठे स्थान पर श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम नजर आ रही है. सातवें स्थान पर न्यूजीलैंड की मौजूद है. वहीं आखिरा पायदान पर पाकिस्तान मौजूद है. इन दोनों ही टीमों का टेबल में खाता नहीं खुला है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs WI: दिल्ली के मैदान पर बजता है टीम इंडिया का डंका, 38 सालों पहले इस टीम के खिलाफ मिली थी हार 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola