ICC Latest Women’s Ranking: इंडियन वुमेन क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा अपने करियर में पहली बार आईसीसी महिला टी-20 इंटरनेशनल बॉलिंग रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गई हैं, जबकि साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक वनडे बल्लेबाजों में नंबर-1 स्पॉट फिर से हासिल कर लिया है. वहीं स्मृति मंधाना को वनडे फॉर्मेट की बैटिंग में एक रैंकिंग का नुकसान हुआ है.
दीप्ति ने कैसे हासिल की ये रैंकिंग?
दीप्ति की ये तरक्की विशाखापत्तनम में श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लेने के उनके किफायती स्पेल के बाद हुई है. ये मैच भारत ने 8 विकेट से जीता था. इस परफॉर्मेंस से उन्हें 5 रेटिंग पॉइंट मिले और वो ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड से आगे निकल गईं, जो अगस्त से टॉप पोजीशन पर थीं. दीप्ति अब टी-20 इंटरनेशल बॉलिंग लिस्ट में एक पॉइंट से आगे हैं. भारत की बॉलिंग रैंकिंग में भी और नीचे बदलाव देखने को मिला, जिसमें अरुंधति रेड्डी श्रीलंका मैच के बाद 5 सपॉट ऊपर चढ़कर 36वें पोजीशन पर पहुंच गईं.
जेमिमा रोड्रिग्स को भी फायदा
टी-20 इंटरनेशनल बैटिंग रैंकिंग में, जेमिमा रोड्रिग्स भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा आगे बढ़ने वाली खिलाड़ी रहीं. श्रीलंका के खिलाफ उनके नाबाद अर्धशतक ने उन्हें 5 स्पॉट ऊपर उठाकर 9वें नंबर पर पहुंचा दिया. इस मैच में अच्छी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड मिला. वो अब इस फॉर्मेट में तीसरे नंबर पर मौजूद स्मृति मंधाना और 10वें नंबर पर मौजूद शैफाली वर्मा के साथ टॉप 10 में शामिल हैं.
वोल्वार्ड्ट ने मंधाना को पहुंचाया नुकसान
हालांकि, स्मृति मंधाना वनडे बैटिंग रैंकिंग में दूसरे नंबर पर खिसक गईं. आयरलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद लौरा वोल्वार्ड्ट टॉप पर लौट आईं, उन्होंने आखिरी 2 मैचों में शतक बनाए और दक्षिण अफ्रीका ने 3-0 से सीरीज जीत ली. रनों की इस सीरीज ने प्रोटियाज कप्तान को करियर की नई सबसे ऊंची रेटिंग पर पहुंचा दिया और वो मंधाना से आगे निकल गईं.
प्रोटियाज टीम के इन प्लेयर्स को भी फायदा
दक्षिण अफ्रीका की सुने लुस ने भी तरक्की की, वो वनडे बैटिंग रैंकिंग में 7 पोजीशन ऊपर चढ़कर 34वें नंबर पर पहुंच गईं और बल्ले और गेंद दोनों से अपने योगदान के बाद वनडे ऑलराउंडर्स में 11 नंबर ऊपर चढ़कर 22वें नंबर पर पहुंच गईं. सीरीज हारने के बावजूद आयरलैंड को कुछ पॉजिटिव रिजल्ट्स मिले. आर्लेन केली वनडे बॉलिंग लिस्ट में 5 स्थान ऊपर चढ़कर 27वें नंबर पर पहुंच गईं, जबकि बल्लेबाज गैबी लुईस और एमी हंटर क्रमशः 18वें और 28वें स्थान पर पहुंच गईं.
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
51 mins agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
1 hr agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
2 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
2 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
3 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
4 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
4 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines