ICC Women Ranking: भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के बीच आईसीसी ने नई महिला रैंकिंग जारी की है. जिसमें कुछ बड़े बदलाव भी नजर आ रहे हैं. टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को बड़ा फायदा पहुंचा है. बात भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सुपरस्टार स्मृति मंधाना की करें तो उनका दबदबा बरकरार नजर आ रहा है. वहीं स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को भी आईसीसी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है.
दीप्ति शर्मा को मिला बड़ा फायदा
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में दीप्ति शर्मा ने 5 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किया है. 19.69 की औसत से दीप्ति शर्मा ने विकेट चटकाए हैं. जिसके कारण ही महिला वनडे रैंकिंग में दीप्ति शर्मा को 3 स्थान का फायदा हुआ है. जिसके कारण ही वो अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं. हालांकि पहले नंबर पर अभी भी इंग्लैंड के सुपरस्टार सोफी एक्लेस्टोन ही नजर आ रही हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर रैंकिंग में दूसरे स्थान पर नजर आ रही हैं. ऑलराउंडर की रैंकिंग में दीप्ति शर्मा चौथे स्थान पर बनी हुई हैं. वहीं एश्ले गार्डनर ऑलराउंडरों की रैंकिंग में नंबर 1 पर अभी भी बनी हुई हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: एडिलेड में रोहित-विराट की खास तैयारी, अब कंगारूओं पर होगा ‘दोहरा वार’
स्मृति मंधाना का दबदबा है बरकरार
बल्लेबाजों की रैंकिंग में स्मृति मंधाना का दबदबा बना हुआ है. वो नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बनी हुई है. वहीं दूसरे नंबर पर नेट साइवर-ब्रंट नजर आ रही है. हालांकि इन दोनों के बीच अंतर बहुत ज्यादा बढ़ गया है. ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं. हीली ने भी हाल में बल्ले के साथ कमाल का प्रदर्शन किया है. इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर अब 3 स्थान के फायदे के साथ 15वें नंबर पर नजर आ रही है. वहीं 5 स्थान के फायदे के साथ दीप्ति शर्मा अब 20वें नंबर पर पहुंच चुकी है. अन्य भारतीय खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा फायदा नहीं मिला है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: एडिलेड में गेंदबाज बरपाएंगे कहर या बल्लेबाजों का होगा राज, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
18 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
25 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
44 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines