ICC Test Ranking : पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के हीरो रहे ओली पोप आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में उछाल लगाते हुए 20वें स्थान से सीधा 15 स्थान पर पहुंच गए हैं। ओली ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 196 रन की यादगार पारी खेली थी। जिसके दम पर इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच में 0-1 की बढ़त बनाने में कामयाब हो पाया था। अब ओली पोप को भी इसका फायदा मिला है। ओली पोप की अभी तक की यह आईसीसी टेस्ट की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हैं। भारत की तरफ से विराट कोहली ही एक मात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जो टॉप 10 में शामिल हैं। साथ ही कार दुर्घटना में चोटिल होने वाले ऋषभ पंत भी आईसीसी टेस्ट रैकिंग के टॉप 15 में शामिल हैं। पंत ने काफी समय से कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला है।
हैदराबाद में पोप ने खेली थी यादगार पारी
इंग्लैंड और भारत के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में इंग्लैंड ने दूसरी पारी में ओली पोप की यादगार 196 रन की पारी के दम पर 28 रन से शानदार जीत दर्ज की थी। ओली पोप की शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया था। बता दें कि ओली पोप का यह इंग्लैंड के बाहर सर्वोच्च स्कोर भी है साथ ही उन्हें इस बेहतरीन पारी की मदद से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी काफी फायदा हुआ है।
केन ऑन टॉप
हाल ही में जारी की गई आईसीसी टेस्ट रैकिंग में टॉप स्थान पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन स्थापित हैं। केन के इस समय 864 अंक हैं। वहीं केन के बाद दूसरे स्थान पर 832 अंकों के साथ जो रूट और तीसरे पर 818 अंकों के साथ स्टीव स्मिथ हैं। टॉप 10 में सिर्फ भारत के विराट कोहली ही अपनी जगह बनाने में कामयाब हो पाए हैं। विराट ताजा रैंकिंग में 7वें स्थान से सीधी छठे स्थान पर पहुंच गए हैं विराट कोहली के इस समय 767 अंक है।
https://twitter.com/_bab_ar/status/1752611987169980486
ऋषभ पंत भी लिस्ट में शामिल
भारतीय टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार दुर्घटना के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन उसके बाद भी वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 13वें पायदान पर हैं। ऋषभ पंत के इस समय 721 अंक हैं। वहीं पंत के ऊपर 729 अंक के साथ 12वें स्थान पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं।
https://twitter.com/smith___49/status/1752622104565125213
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines