Jasprit Bumrah : भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी का फायदा मिला है। अब जसप्रीत बुमराह टेस्ट में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। उनके इस समय 881 अंक हो गए हैं। बता दें कि बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की थी। विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बुमराह ने पहली पारी में 6 विकेट चटकाएं थे। तो वही दूसरी पारी में भी बुमराह ने 3 बल्लेबाजों को चलता किया था। बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया था। बता दें कि बुमराह तीनों फॉर्मेट में टॉप पर आने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज भी हैं।
अश्विग को छोड़ा पीछे
भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज और टेस्ट में उप कप्तान जसप्रीत बुमराह ने अपन ही साथ गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ा है। बुमराह से पहले आर अश्विन टेस्ट में नंबर वन गेंदबाज थे लेकिन अब 881 अंकों के साथ जसप्रीत बुमराह टेस्ट में नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। नई ताजा रैंकिंग के अनुसार आर अश्विन अब 841 अंकों के साथ तीरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा 851 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर ही बने हुए हैं। उनके स्थान में कोई बदवाल नहीं हुआ है।
https://twitter.com/Jay_Cricket18/status/1755151586823672013
ये भी पढ़े- U19 WC 2024 Final: मैदान पर होगा घमासान, महा मुकाबले में भिड़ेंगे IND-PAK! बन रहा है ये खास संयोग
रविंद्र जडेजा को भी लगा आसीसी टेस्ट रैंकिंग झटका
आर. अश्विन के अलावा उनके स्पिन गेंदबाजी जोड़ीदार रविंद्र जडेजा को भी ताजा टेस्ट रैंकिंग में बड़ा झटका लगा है। दरअसल इस ताजा रैंकिंस से पहले जडेजा 8वें स्थान पर थे, लेकिन अब नई ताजा रैंकिंग के बाद वह 10वें स्थान पर खिसक गए हैं। इंग्लैंड के 41 वर्षीय तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को भी एक स्थान का फायदा हुआ है और वह 8वें स्थान से 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा नाथन लियोन 10वें स्थान से 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बता दें कि अश्विन, जडेजा और जसप्रीत बुमराह भारत के सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से भारत को कई मैच में जिताएं हैं।
ये भी पढ़े- IND vs ENG: बीसीसीआई का बड़ा ऐलान, तीसरे टेस्ट से पहले राजकोट स्टेडियम का बदल जाएगा नाम
बुमराह हैं शानदार
विशाखापट्टनम टेस्ट में भारतीय टीम को जब-जब विकेट की दरकरार हुई तब कप्तान रोहित शर्मा ने बिना संकोच किए गेंद सीधा अपने सबसे भरोसमंद गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को थमाई। बुमराह ने अपने कप्तान को निराश किए बिना पहली पारी में इंग्लैंड के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था और दूसरी पारी में बुमराह ने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाते हुए 3 विकेट लिए थे। यह बुमराह की शानदार गेंदबाजी का ही नतीजा था कि भारत विशाखापट्टनम टेस्ट 106 रन के बड़े अंतर से जीतने में सफल हो पाया था। बुमराह एक बार फिर तीसरे टेस्ट मैच में विनिंग गेंदबाजी की उम्मीद होगी।
ये भी पढ़े- IPL 2024: DC के कोच ने ऋषभ पंत पर दिया सबसे बड़ा अपडेट, बताया आईपीएल खेलेंगे या नहीं
संबंधित खबरें
दूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
20 mins agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
26 mins agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
53 mins agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
1 hr agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
1 hr agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
2 hrs agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
3 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
3 hrs agoLIVE: जीत की ओर बढ़ी न्यूजीलैंड की टीम, बल्ले के बाद गेंद से भी फेल भारतीय
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines