ICC Removed Ban: आईसीसी ने श्रीलंका टीम को बड़ी राहत दी है। आईसीसी ने श्रीलंका टीम पर से बैन हटा दिया है। अब श्रीलंका टीम द्विपक्षीय सीरीज और आईसीसी टूर्नामेंट खेल सकेंगे। बता दें कि हाल ही में श्रीलंका के विश्व कप से बाहर होने के बाद आईसीसी ने श्रीलंका बोर्ड पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन अब आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट टीम को राहत देते हुए प्रतिबंध हटा दिया है।
2025 चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर
बताया जा रहा है कि आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड एसएलसी के प्रतिनिधित्व को सुनने के बाद यह फैसला किया है। आईसीसी बोर्ड ने निर्णय लिया कि हाल ही में एक सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का उल्लंघन करने के लिए निलंबित होने के बाद श्रीलंका द्विपक्षीय क्रिकेट और आईसीसी दोनों प्रतियोगिताओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना जारी रख सकता है। यह श्रीलंका के लिए गुड न्यूज है। बता दें कि श्रीलंका की टीम पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गई है। श्रीलंका विश्व कप में खराब प्रदर्शन करने के कारण चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है।
ये भी पढ़ें:- ICC का बड़ा फैसला, मैच में लागू होगा Stop Clock नियम, 1 मिनट के अंदर दूसरा ओवर नहीं फेंका तो लगेगा भारी जुर्माना
ICC ने SLC के साथ बैठक कर लिया फैसला
हालांकि श्रीलंका पर से प्रतिबंध हटाने पर अब वह 2024 में होने वाले टी20 विश्व कप में हिस्सा ले सकेंगे। दूसरी ओर श्रीलंका टीम को अगले साल होने वाले अंडर 19 विश्व कप में भी खेलने की अनुमति दे दी गई है। आईसीसी ने एक शर्त पर श्रीलंका टीम को राहत दी है। आईसीसी का कहना है कि SLC को मिलने वाली फंडिंग ICC द्वारा नियंत्रित की जाएगी। दूसरी ओर ICC बोर्ड ने यह भी पुष्टि की कि श्रीलंका अब ICC U19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2024 की मेजबानी नहीं करेगा, जो कि अब दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
34 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
1 hr agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
3 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
5 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
7 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines