हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, भारत से बाहर टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेलने पर मिला ऐसा जवाब

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी ने मांग की थी कि टी-20 मेंस वर्ल्ड कप के उनके मुकाबले को भारत के बाहर शिफ्ट किया जाए, जिसको लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इनकार कर दिया है. अब बीसीसी को आदेश मानना होगा, वरना उनको प्वॉइंट्स गंवाने का खतरा उठाना पड़ सकता है.

विज्ञापन

ICC Rejects BCB Request: आईसीसी ने सुरक्षा की चिंताओं के कारण बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैचों को भारत से बाहर शिफ्ट कराने के गुजारिश को नामंजूर कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बीसीबी को मौजूदा शेड्यूल को फॉलो करने को कहा. इसके अलावा बोर्ड को ये भी चेतावनी दी गई कि उन्हें आदेश न मानने पर प्वॉइंट्स गंवाना पड़ सकता है.

ICC का BCB को जवाब

खबरों के मुताबिक आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को कहा है कि सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश के मैचों को भारत के बाहर खेलने के अनुरोध को अस्वीकार कर रहे हैं. बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत जाना होगा या प्वॉइंट गंवाने का जोखिम उठाना होगा. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि बीसीबी का अगला कदम क्या होगा.

बांग्लादेश के पास क्या है ऑप्शन?

अगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भारत में अपनी टीम न भेजने के फैसले पर अड़ा रहता है तो उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप से खुद को अलग करना पड़ सकता है, क्योंकि बांग्लादेश को कोलकाता में 3 और मुंबई में एक मैच खेलना है. इस टीम के लिए बेहतर यही होगा कि वो अपनी जिद छोड़े और भारत में टूर्नामेंट खेलने के लिए आए.

विज्ञापन

भारत से बाहर मैच क्यों चाहता है बीसीबी?

बीसीबी ने यह कदम अपने लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से हटाए जाने के जवाब में उठाया. रहमान को आईपीएल 2026 मिनी-नीलामी में 9.2 करोड़ रुपए में खरीदा गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज के बाहर होने को लेकर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की कोई बैठक नहीं हुई. बीसीसीआई के सचिव देवाजित सैकिया ने फ्रेंचाइजी को इंफॉर्म किया और मीडिया बयान जारी किया.

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश का शेड्यूल

तारीखदिनसमयमुकाबलास्थान
07 फरवरी 2026शनिवार03:00 बजे (दोपहर)वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेशईडन गार्डन्स, कोलकाता
09 फरवरी 2026सोमवार11:00 बजे (सुबह)बांग्लादेश बनाम इटलीईडन गार्डन्स, कोलकाता
14 फरवरी 2026शनिवार03:00 बजे (दोपहर)इंग्लैंड बनाम बांग्लादेशईडन गार्डन्स, कोलकाता
17 फरवरी 2026मंगलवार07:00 बजे (शाम)बांग्लादेश बनाम नेपालवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola