ICC WC 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 को लेकर तैयारियां जोरों पर है। सभी टीमें इस खिताब को अपने नाम करने के लिए कमर कस चुकी है, लेकिन पाकिस्तान टीम अभी भी वीजा पर ही अटकी है। वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तानी टीम को भारत आने के लिए अभी तक वीजा नहीं दिया गया है। पाकिस्तान के अलावा अन्य सभी टीमों को भारत का वीजा मिल चुका है, लेकिन पाकिस्तान अभी तक वीजा ही मांग रहा है। इससे पाकिस्तानी टीम को बड़ा झटका लग सकता है।
बाबर ने प्लान में किया बड़ा बदलाव
भारत का वीजा नहीं मिलने के कारण पाकिस्तान को अपने प्लान में मेगा बदलाव करना पड़ा है। पाकिस्तान चाहता था कि वह दुबई जाकर कैंप लगाएंगे और 29 सितंबर को हैदराबाद में होने वाली प्रैक्टिस मैच के लिए भारत आ जाएंगे। लेकिन भारत का वीजा नहीं मिलने के कारण बाबर आजम को अपने प्लान में चेंज करना पड़ा है। अब पाकिस्तान अभी दुबई नहीं जाएगा। अब बाबर अपनी सेना के साथ 27 सितंबर को दुबई के लिए उड़ान भरेंगे और 29 अगस्त को दुबई से हैदराबाद के लिए उड़ान भरेंगे। 29 अगस्त को पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के साथ प्रैक्टिस मैच होना है।
ये भी पढ़ें:- Most Popular Player: दुनिया के सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ी बने विराट कोहली, इस सूची में रोनाल्डो और मेसी को भी पछाड़ा
29 सितंबर को Pak का प्रैक्टिस मैच
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार 2012-13 में द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी। यह सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान भारत आई थी, इसके बाद दोनों देशों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। वहीं, पाकिस्तान पिछले 10 सालों में सिर्फ साल 2016 में टी 20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत दौरे पर आई थी। इसके बाद पाकिस्तानी टीम कभी भारत नहीं आई है, ऐसे में पाकिस्तानी टीम 7 सालों के बाद भारत दौरे पर आने वाली है। बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान 14 अक्टूबर को एक दूसरे के सामने होगी।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
25 mins agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
2 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
3 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
3 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
3 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
4 hrs agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
4 hrs agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines