ICC ODI Rankings: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में शानदार दोहरा शतक लगाकर नई सनसनी बने ईशान किशन को चार दिन बाद बड़ा फायदा मिला है, ईशान ने 131 गेंद में 210 रन की तूफानी पारी की दम पर आईसीसी बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में (ICC ODI Rankings) बड़ी छलांग लगाई है। ईशान की रैंकिंग में बड़ा सुधार हुआ है, जबकि उसी मैच में शतक लगाने वाले विराट कोहली को भी ताजा रैंकिंग में फायदा मिला है।
117 से सीधे 37वें पायदान पर
ईशान किशन ताजा आईसीसी की ताजा जारी बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में 117वें स्थान से सीधे 37वें स्थान पर आ गए हैं, जबकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अभी भी वनडे के सर्वश्रेष्ट बल्लेबाज बने हुए हैं। बता दें कि किशन को दोहरा शतक लगाने का बड़ा इनाम मिला है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ करियर की सर्वश्रेष्ट पारी खेली थी, ऐसे में अब उन्हें करियर की सर्वश्रेष्ट रैंकिंग भी मिली है।
और पढ़िए – India W vs Australia W: रेणुका सिंह की धारदार गेंदबाजी, भारत के सामने 173 का टारगेट
विराट कोहली को भी फायदा
जिस मैच में ईशान ने दोहरा शतक लगाया था, उसी मैच में विराट कोहली ने भी शतक लगाया था, जिसका फायदा विराट कोहली को भी मिला है, विराट कोहली आईसीसी रैंकिंग में दो पायदान के फायदे के साथ 8वें नंबर पर आ गए हैं, विराट कोहली ने 113 रन की शानदार पारी खेली थी। जबकि उनसे नीचे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा है, जो आईसीसी की ताजा रैंकिंग में 9वें स्थान पर हैं। वहीं श्रेयस अय्यर 20वें से 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
बता दें कि ईशान किशन वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले युवा बल्लेबाज बन चुके हैं, उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार पारी खेली थी। वनडे में किसी युवा बल्लेबाज द्वारा खेली गई यह अब तक की सबसे शानदार पारी थी, जिस की तारीफ क्रिकेट के दिग्गजों ने भी की थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
28 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
46 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines