IND vs PAK: आईसीसी अपने सभी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को 1 ही ग्रुप में डालती है. जिससे कम से कम एक बार भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला देखने को मिले. अब ऐसा होना बहुत ही मुश्किल हो गया है. एलए ओलंपिक 2028 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने का चांस अब लगभग ना के बराबर है. इस टूर्नामेंट में सिर्फ 6 टीमें ही खेलने वाली है. ऐसे में पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट की रेस से ही बाहर हो सकता है.
भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होगा मुकाबला!
आईसीसी की 7 नवंबर को मीटिंग हुई थी. जहां पर 6 टीमों कैसे ओलंपिक 2028 के लिए क्वालीफाई करेंगी? इसका मसौदा तैयार हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक एशिया से भारत, अफ्रीका से दक्षिण अफ्रीका, यूरोप से इंग्लैंड और ओशिनिया से ऑस्ट्रेलिया की टीम क्वालीफाई करेगी. वहीं होस्ट होने के कारण अमेरिका की टीम को भी एंट्री मिल सकती है. वहीं अगर अमेरिका नही खेलती है, तो उसकी जगह वेस्टइंडीज को मौका मिल सकता है. ऐसे में लगभग-लगभग 5 टीमों की जगह पक्की है. इन टीमों को आईसीसी टी20 रैंकिंग में ऊपर होने का भी फायदा मिलेगा.
ये भी पढ़ें: ICC मीटिंग में क्यों नहीं सुलझा एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा? विवाद पर आई बड़ी अपडेट
पाकिस्तान के पास बचा है एकमात्र रास्ता
इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड ने छठी टीम के क्वालिफिकेशन को बहुत मुश्किल बनाया है. बाकी बची हुई सभी टीमों के बीच एक क्वालिफायर टूर्नामेंट होगा. जहां पर विजेता टीम को ओलंपिक 2028 में खेलने का मौका मिलेगा. ऐसे में पाकिस्तान की टीम को अगर ओलंपिक में खेलना है, तो उन्हें न्यूजीलैंड, श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करके पहुंचना होगा. उसके बाद भी उन्हें भारत के ग्रुप में ही जगह मिले, ये भी पक्का नहीं है. ऐसे में पाकिस्तान की मौजूदा फॉर्म को देखें तो उनके लिए राह बहुत ही मुश्किल है.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के स्टार ने 3 ओवर में 80 रन लुटाए, अपने नाम किया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
29 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
47 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines