ODI World Cup 2023. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हसन रजा (Hasan Raza) ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) पर सवाल उठाए हैं। पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल लेवल पर शिरकत कर चुके रजा ने भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले के बाद कहा कि भारत अपने पक्ष में निर्णय रखने के लिए डीआरएस में हेरफेर कर रहा है।
41 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने एक टीवी चैनल पर खास बातचीत के दौरान कहा कि, ‘लेफ्ट आर्म स्पिनर की गेंद लेग स्टंप की लाइन पर पिच होने के बाद कैसे मिडिल स्टंप की ओर मुड़ सकती है। मेरा मानना है इसकी जांच हो।’
यह भी पढ़ें- SL Vs BAN: Time Out विवाद के बीच जमकर चला असलांका का बल्ला, श्रीलंका ने बांग्लादेश को दिया कठिन लक्ष्य
एंकर ने जब कहा कि आप दावे के साथ यह बात कह सकते हैं, तो पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘हां, ऐसा हो रहा है। यह पहली बार नहीं है। चर्चा में मैं पाकिस्तान को भी लाऊंगा। अफ्रीका के खिलाफ हमारा मुकाबला काफी करीबी था, लेकिन निर्णय हमारे पक्ष में नहीं गया। घरेलू लाभ, घरेलू परिस्थितियों में यही तो होता है।’
इससे पहले उन्होंने कहा था कि टूर्नामेंट में कई सारी चींजे भारत के पक्ष में जा रही हैं, चाहे वह रिव्यू हो या कुछ और चीजें। शमी और सिराज कैसी गेंदबाजी कर रहे हैं। हमारे समय में गेंद रिवर्स स्विंग होती थी, लेकिन यहां क्या चल रहा है।
पाकिस्तानी दिग्गज ने विवादित बयान देते हुए कहा कि मैच के दौरान मुझे लग रहा है गेंद बदली जा रही है। पता नहीं इन्हे बीसीसीआई गेंद दे रही है या आईसीसी। इसपर बोर्ड को गौर करना चाहिए।
संबंधित खबरें
तिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
17 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
1 hr ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
1 hr agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
3 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
3 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
3 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines