Hardik Pandya: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हार्दिक पांड्या ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हाहाकार मचा डाला. नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने उतरे हार्दिक के आगे साउथ अफ्रीका का मजबूत बॉलिंग अटैक पानी मांगता हुआ नजर आया. 25 गेंदों की अपनी पारी में हार्दिक ने चौके-छक्कों की बरसात करते हुए 63 रन ठोक डाले.
हार्दिक ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी जमाया. हार्दिक को दूसरे छोर से तिलक वर्मा का भी अच्छा साथ मिला और दोनों ने मिलकर शतकीय साझेदारी जमाई.
हार्दिक ने मचाया कोहराम
115 रनों के स्कोर पर टीम इंडिया ने अपने कप्तान सूर्यकुमार यादव का विकेट गंवाया. इसके बाद क्रीज पर उतरे हार्दिक पांड्या. हार्दिक ने आते के साथ ही पहली ही गेंद पर सामने की तरफ जोरदार सिक्स जड़कर अपनी पारी का आगाज किया. हार्दिक ने जॉर्ज लिंडे के एक ही ओवर में 3 सिक्स और दो चौके जमाते हुए कुल 27 रन ठोक डाले. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज के आगे साउथ अफ्रीका का हर गेंदबाज बेबस नजर आया.
हार्दिक ने अपना अर्धशतक सिर्फ 16 गेंदों में पूरा किया. टी-20 इंटनरेशनल में भारत की ओर से यह दूसरी सबसे तेज फिफ्टी भी है. 25 गेंदों की अपनी पारी में हार्दिक ने 252 के स्ट्राइक रेट से तबाही मचाई. अपनी इस इनिंग में उन्होंने 5 चौके और इतने ही गगनचुंबी सिक्स जमाए.
ये भी पढ़ें: इतिहास रचने से सिर्फ 13 रन दूर रह गए अभिषेक शर्मा, बाल-बाल बचा किंग कोहली का महारिकॉर्ड
तिलक ने भी लूटी महफिल
हार्दिक पांड्या के साथ-साथ तिलक वर्मा ने भी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से जमकर महफिल लूटी. तिलक ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 73 रनों की आतिशी पारी खेली. 173 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए तिलक ने अपनी पारी में कुल 10 चौके और एक सिक्स जमाया. तिलक के अलावा संजू सैमसन ने भी 22 गेंदों पर 37 रनों की दमदार पारी खेली. वहीं, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 34 रन जड़े. शिवम दुबे 3 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसके दम पर भारतीय टीम स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 231 रन लगाने में सफल रही.
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
28 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
54 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines