Hardik Pandya Return T20 World Cup 2024: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के चलते इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हार्दिक पांड्या को वनडे विश्व कप 2023 के दौरान चोट लग गई थी। इन दिनों हार्दिक पांड्या टीम में वापसी करने के लिए काफी हार्ड वर्कआउट कर रहे हैं। पूरी तरह फिट नहीं होने के चलते हार्दिक पांड्या को अफगानिस्तान के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।
हार्दिक की गैरमौजूदगी में एक बार फिर से टी20 टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में सौंपी गई है। अब पूरी उम्मीद है कि हार्दिक पांड्या जून 2024 में होने वाले टी20 विश्व कप में खेलते हुए दिखाई देंगे। जिसके बाद बड़ा सवाल ये खड़ा हो रहा है कि हार्दिक पांड्या की टी20 टीम में वापसी के बाद क्या रोहित शर्मा से कप्तानी छिन जाएगी?
हार्दिक की वापसी से रोहित की कप्तानी पर खतरा
हार्दिक पांड्या टीम में वापसी करने के लिए इन दिनों काफी मेहनत कर रहे हैं। लगातार सोशल मीडिया पर हार्दिक के वर्कआउट के वीडियो सामने आ रहे हैं। हालांकि हार्दिक की टीम में वापसी कब होगी इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित शर्मा कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
जिसके बाद खबरें सामने आई कि टी20 विश्व कप 2024 में भी रोहित शर्मा ही टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। अब दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या भी टी20 विश्व कप के लिए खुद को फिट कर रहे हैं। टी20 विश्व कप 2024 में हार्दिक पांड्या की वापसी के बाद देखना होगा कि टीम इंडिया की कप्तानी कौन करेगा।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: पूर्व कप्तान का बड़ा बयान, कहा- ‘पंत एक पैर पर भी फिट रहे तो विश्व कप में लाओ’
अफगानिस्तान के साथ टी20 सीरीज का आज से हो रहा आगाज
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी लंबे समय के बाद टी20 टीम में वापसी हुई है। हालांकि विराट कोहली पहले मैच में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। पहले मैच में टीम इंडिया जीत के साथ आगाज करना चाहेगी।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines