Hardik Pandya Fitness: साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के बीच टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मैदान पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. हार्दिक ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बॉलिंग करने का फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है. टेस्ट पास करने के बाद अब हार्दिक प्रोटियाज टीम के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज में रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. हालांकि, इससे पहले हार्दिक सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में भी अपने बल्ले और गेंद से जौहर दिखाते हुए नजर आएंगे.
टीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी
भारतीय टीम के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से पहले राहत भरी खबर आई है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, टीम के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना बॉलिंग टेस्ट पास कर लिया है. यानी बीसीसीआई की ओर से हार्दिक को मैदान पर उतरने का ग्रीन सिग्नल मिल गया है. हार्दिक का अब प्रोटियाज टीम के खिलाफ टी-20 मैचों में खेलना लगभग तय हो गया है.
ये भी पढ़ें: क्या गौतम गंभीर और विराट कोहली में बन गई हैं दूरियां ? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे चौंकाने वाले वीडियो !
अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए हार्दिक इस सीरीज से पहले सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में भी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. बता दें कि एशिया कप 2025 के दौरान हार्दिक इंजर्ड हो गए थे और तब से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. इंजरी के कारण ही हार्दिक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम का हिस्सा नहीं रहे थे.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खास नहीं है रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है. टी-20 फॉर्मेट में हार्दिक के बल्ले से प्रोटियाज टीम के खिलाफ खेली अब तक कुल 12 पारियों में सिर्फ 231 रन ही निकले हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी महज 121 का रहा है. वहीं, गेंदबाजी में हार्दिक ने कुल 11 विकेट अपने नाम किए हैं.
हालांकि, हार्दिक की हालिया फॉर्म कमाल की चल रही है. टीम इंडिया को साल 2024 में टी-20 विश्व कप जिताने में भी हार्दिक ने अहम किरदार निभाया था. पिछले एक साल में हार्दिक ने अकेले दम पर भारतीय टीम को कई मैचों में जीत दिलाई है. कमबैक के बाद हार्दिक से टी-20 सीरीज में टीम मैनेजमेंट एक बार फिर ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करेगा.
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
35 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines