Harbhajan Singh Controversy: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह को जहां पाकिस्तान की हार के बाद किए गए पोस्ट के लिए निशाना बनाया जा रहा था। वहीं एक बार फिर से टर्बनेटर ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट कर दिया है। दरअसल हरभजन का नया बयान उसी पोस्ट पर आया है जिसको लेकर वह ट्रोल किए जा रहे थे। भज्जी ने अपने पोस्ट में पाकिस्तान की हार के लिए अंपायरिंग, डीआरएस और अंपायर्स कॉल जैसी चीजों को जिम्मेदार ठहराते हुए जिक्र किया था।
क्या है पूरा मामला?
हरभजन सिंह को जहां इस पोस्ट पर निशाना बनाया जा रहा था वहीं उसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में नासिर हुसैन का एक वीडियो शेयर किया गया था। इस वीडियो में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर विराट कोहली के एक विकेट को समझाते हुए अंपायर्स कॉल पर अपना स्पष्टीकरण दे रहे थे। इसी वीडियो के रिप्लाई में हरभजन सिंह ने विराट कोहली का जिक्र करते हुए बड़ा बयान दे दिया।
यह भी पढ़ें:- ‘पूरा देश नवाज को अटैक करेगा लेकिन बाबर…,’ वसीम अकरम ने पाकिस्तान की हार के बाद कप्तान को घेरा
भज्जी ने इसके रिप्लाई में लिख दिया कि,’उन्हें टेक (Technology) को सही दिखाने के लिए पैसे मिलते हैं। वह बता रहे हैं कि टेक सही है और विराट गलत हैं। क्योंकि टेक के द्वारा ब्रॉडकास्टर्स को पैसे दिए जाते हैं दिखाने के लिए कि वह कितनी जरूरी है। और हां अगर टेक सही है तो टेक के साथ जाएं फिर आप अंपायर्स क्यों रखते हैं। यह बिल्कुल नॉनसेन्स है, एक चीज यूज करें टेक या फिर अंपायर। उन लोगों को बेवकूफ मत बनाइए जो इस खेल को आंख बंद करके प्यार करते हैं।’
यह भी पढ़ें:- ग्लेन मैक्सवेल ने लगाया टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का, बना दिए Sixes के अनेक रिकॉर्ड
कैसे शुरू हुआ विवाद?
यह विवाद शुरू हुआ पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मुकाबले से। जहां अंतिम क्षणों में हारिस रऊफ के ओवर में तबरेज शम्सी बच गए क्योंकि फील्ड अंपायर ने आउट नहीं दिया था और थर्ड अंपायर द्वारा वह अंपायर्स कॉल से बच गए। ऐसे में एक विकेट से वहां मैच का परिणाम तय हो सकता था। लेकिन वो विकेट नहीं मिला और अंत में पाकिस्तान की टीम मुकाबला हार गई। इसी पर हरभजन ने पाकिस्तान की हार के पीछे अंपायर्स कॉल को अंपायर के फैसले को कारण बताया था। पाकिस्तान का सपोर्ट करने के लिए वह काफी घेरे गए थे।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
8 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines