Happy Birthday Robin Uthappa: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने भारतीय टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन उनको बाद में टीम में एक बेस्ट फिनिशर की भूमिका मिली। उथप्पा ने टीम इंडिया को कई रोमांचक मैच अकेले दम पर ही जिताए हैं। इसके अलावा आईपीएल में रॉबिन ने विकेटकीपिंग भी जिम्मेदारी निभाई है। रॉबिन के भारत के लिए क्रिकेट खेलना शुरू करने से पहले ही उथप्पा परिवार का खेलों से जुड़ाव था। उनके पिता वेणु हॉकी अंपायर हैं।
साल 2006 में किथा था डेब्यू
बता दें, रॉबिन उथप्पा ने टीम इंडिया के लिए साल 2006 में अपना वनडे डेब्यू किया था। अपना पहला मैच उथप्पा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। अपने पहले ही मैच में रॉबिन ने अर्धशतक लगाया था। कप्तान राहुल द्रविड़ के साथ ओपनिंग करते हुए उन्होंने 2006 में सीरीज के आखिरी वनडे में इंग्लैंड द्वारा रखे गए 289 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 96 गेंदों पर 86 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच साल 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था।
ये भी पढ़ें:- AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया की पहले गेंदबाजी, बांग्लादेश के पास चैंपियंस ट्रॉफी खेलने का आखिरी मौका, Playing 11
उथप्पा ने टीम इंडिया के लिए 46 वनडे मैच खेले है जिसमे उन्होंने 25.94 की औसत से 934 रन बनाए है। इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले है। इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया के लिए 13 टी20 मैच खेले है। जिसमें उन्होंने 24.9 की औसत और 118.01 के स्ट्राइक रेट से 249 रन बनाए है। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी निकला है। उथप्पा ने आईपीएल में भी अपनी बल्लेबाजी से काफी धमाल मचाया है। आईपीएल में उथप्पा ने 205 मुकाबले खेले है। जिसमें 4952 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने 27 अर्धशतक भी लगाए है।
कैसे पड़ा ‘द वॉकिंग असैसिन’ नाम
बता दें, रॉबिन उथप्पा को क्रिकेट की दुनिया में ‘द वॉकिंग असैसिन’ के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि उनके अंदर पिच पर चलते हुए गेंद को सीधा छक्का मारने की कला था। कई बार मैच के दौरान उथप्पा पिच से बाहर निकल कर लंबे शॉट्स लगाते थे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
5 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
7 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
7 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines