Gyanendra Malla Retirement: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज एलेक्स हेल्स के ठीक बाद नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ज्ञानेंद्र माल्ला ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। साल 2014 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने 9 साल तक नेपाल के लिए क्रिकेट खेला। एक ट्वीट के जरिए माल्ला ने अपने संन्यास की जानकारी दी है।
ज्ञानेंद्र माल्ला ने ट्वीट में लिखा कि ‘भारी लेकिन बेहद आभारी दिल से मुझे लगता है कि अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपनी छुट्टी की घोषणा करने का सही वक्त है। यह पवित्र खेल, जो मेरे अस्तित्व का सार रहा है। लोकल स्तर पर खेलने से लेकर नेशनल लेवल तक मुझे इसने जीवन के बारे में अमूल्य सबक सिखाया है।
देश का प्रतिनिधित्व करना गौरव की बात
ज्ञानेंद्र माला ने देश के लिए खेलने पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा ‘मैदान पर हर कदम के साथ मुझे यह महसूस हुआ अपने देश का प्रतिनिधित्व करना कितने गौरव की बात है।’
https://twitter.com/ICCAsiaCricket/status/1687387977029390337?s=20
इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने भी लिया संन्यास
4 अगस्त 2023 को ज्ञानेंद्र माल्ला से ठीक पहले इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने संन्यास लेते वक्त कहा ‘ देश के लिए लगाता क्रिकेट खेलना मेरे लिए बड़ी बात रही। इस दौरान कई तरह के उतार-चढ़ाव भी देखे, लेकिन मुझे इस बात की सबसे ज्यादा खुशी है कि मैं 2019 वनडे विश्वकप जीतने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा था।’
ज्ञानेंद्र माल्ला का क्रिकेट करियर
नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके ज्ञानेंद्र माल्ला ने 37 वनडे खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 876 रन निकले। इस बल्लेबाज का वनडे में 24.33 का औसत रहा है। 37 पारियों में ज्ञानेंद्र ने 7 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं टी20 के 37 मैचों में इस खिलाड़ी ने 19.45 की औसत से 603 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 अर्धशतक भी निकला। वनडे में ज्ञानेंद्र 1 विकेट भी ले चुके हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
26 mins agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
55 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines