CPL 2023: साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी इमरान ताहिर की कप्तानी में गुयाना अमेजन वॉरियर्स टीम ने कैरेबियन प्रीमियर लीग का फाइनल मैच जीत लिया है। ताहिर की टीम गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को 9 विकेट से एकतरफा मुकाबला हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। इस मैच को जीतने के बाद अमेजन वॉरियर्स के कप्तान इमरान ताहिर काफी भावुक दिखे। मैच जीतने की खुशी सेलिब्रेट करते हुए उनकी आंखों से आंसू भी छलक पड़े।
ताहिर ने फाइनल में बरपाई कहर
44 साल के उम्र में जब ताहिर को कप्तानी सौंपी गई थी, इसको लेकर सभी काफी ट्रोल कर रहे थे और उन्हें कप्तानी नहीं देने की बात कर रहे थे। बावजूद इसके टीम ने ताहिर पर भरोसा जताया और उन्हें कप्तानी सौंपी। ताहिर ने अपनी जिम्मेदारी को भलिभांती समझा और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ फाइनल मैच में भी ताहिर ने शानदार गेंदबाजी की और अपने 4 ओवरों में सिर्फ 8 रन खर्च करते हुए 2 दिग्गज बल्लेबाजों को भी पवेलियन भेज दिया। गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने इस मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम कर लिया है और इस जीत के साथ कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2023: जानें कौन हैं तितास साधु, जिन्होंने श्रीलंका की लंका लगातर भारत को दिलाया गोल्ड
फू-फूट कर रोने लगे ताहिर
मैच जीतने के बाद मीडिया से बात करते हुए इमरान ताहिर अपनी भावना पर काबू नहीं रख सके और रो पड़े। ताहिर के रोने की कई सारी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि उनकी आंखों से मैच जीतने की खुशी छलक रही है। उन्होंने इस लीग का जीत का श्रेय उन तमाम लोगों को दिया है, जिन्होंने मुश्किल के घड़ी में उनका साथ दिया था। ताहिर ने खासतौर पर भारत के गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को जीत का श्रेय दिया है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
9 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines