Alvida 2022: वक्त पल-पल में बदल रहा है और ये साल भी धीरे-धीरे अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। ये साल देश ही नहीं पूरी दुनिया के लिए बेहद खास रहा। अगर स्पोर्ट्स जगत की बात करें तो इस साल कई बड़े-बड़े इवेंट्स आयोजित किए गए। इन सभी प्रतियोगिताओं में कई ऐसे खास पल देखने को मिले जो जीवनभर खेल प्रेमियों के दिल में रहेंगे। इसमें कुछ पल खुशी देने वाले हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिसने सभी को दुखी कर दिया।
Alvida 2022: खेल जगह से ये 5 पल हमेशा रहेंगे याद
1. Virat Kohli का टी20 वर्ल्ड कप में हारिस रऊफ के खिलाफ छक्का
टी20 वर्ल्ड कप में भले ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में हार गई हो लेकिन विराट कोहली के लिए ये टूर्नामेंट बेहद खास रहा। इस टूर्नामेंट में भारत को अपना पहला ही मैच पाकिस्तान से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेलना था। इस मैच में एक समय भारत मुश्किल में था और लगा कि मैच उसके हाथ से निकल जाएगा। लेकिन विराट कोहली इसी वक्त संकटमोचक बनकर आए और असंभव से लग रहे लक्ष्य को न केवल पूरा किया, बल्कि टीम को जीत भी दिलाई।
मैच में हारिस रऊफ के 19वें ओवर की आखिरी 2 गेंदों पर विराट कोहली ने लगातार दो छक्के लगाए और मैच का रुख बदल दिया। 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आ रही गेंद पर शॉट मारना किसी करिश्मे से कम नहीं था लेकिन कोहली ने ये कर दिखाया और ये पल हर किसी के दिल में जीवनभर के लिए कैद हो गया।
2. Lionel Messi ने उठाई फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी
कतर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने पेनल्टी शुटआउट में फ्रांस को मात दे दी। ये जीत पूरे विश्व के लिए बेहद खास थी क्योंकि दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉलर में से एक लियोनल मेसी ने आखिरकार फीफा की चमचमाती ट्रॉफी अपने हाथों में ली थी। 36 साल बाद अर्जेंटीना की जीत और मेसी के हाथ में ट्रॉफी का पल हर किसी के दिल में सालों तक रहने वाला है।
https://twitter.com/RoyNemer/status/1605029263215820801?s=20&t=gRBbfXcYfucxQm3VAabsAw
3. Rodger Federer ने खेला आखिरी मैच, राफेल नडाल भी रोए
24 साल तक टेनिस जगत में अपना कमाल दिखाने के बाद आखिरकार इस साल दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर ने इस खेल से संन्यास ले लिया। उन्होंने आखिरी मैच लेवर कप में अपने सालों के प्रतिद्वंदी राफेल नडाल के साथ खेला। इस मैच के बाद फेडरर ने स्पीच दी और नडाल के पास बैठ गए। वे जैसे ही साथ बैठे तो दोनों ही रोने लगे। इस वीडियो को देखकर हर कोई इमोशनल हो गया और बता दिया कि भले ही मैदान पर ये दोनों घूर प्रतिद्वंदी हो लेकिन उसके बाहर ये दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं और दोनों एक दूसरे को कितना मिस करने वाले हैं। इसमें राफेल नडाल ने आंसूओं ने सभी का दिल जीत लिया।
https://twitter.com/LaverCup/status/1573460606274895890?s=20&t=RlqUWqHM_iLNf4n1DngCAg
4. बिना फीफा वर्ल्ड कप जीते हुए बाहर हुए Cristiano Ronaldo, पूरे विश्व ने छलकाए आंसू
कतर में खेला गया फीफा वर्ल्ड कप 37 वर्षीय स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो का संभावित आखिरी वर्ल्ड कप था। इसमें पुर्तगाल की टीम क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई और मैच के साथ रोनाल्डो का सफर भी समाप्त हो गया। जैसे ही टीम हारी रोनाल्डो रोते हुए मैदान से बाहर चले गए इस पल को देखकर हर किसी के आंखों में आंसू छलक गए। ऐसे महान फुटबॉलर जिसने हर कप जीत लिया हो उसके लिए फीफा ना जीत पाना बेहद दुख देने वाला था।
https://twitter.com/BhaiiiHaider/status/1601631185272442886
5. भारतीय टीम ने जीता पहली बार जीता थॉमस कप
भारत के बेटमिंटन के खिलाड़ी कॉमनवेल्श गेम्स और ओलंपिक में तो अच्छा परफॉर्म करते हैं लेकिन एक साथ टीम के रुप में वे अभी तक कोई टूर्नामेंट नहीं जीत पाए थे लेकिन 14 मई 2022 को ये बदल गया जब भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप 2022 जीतकर इतिहास रच दिया। 76 साल के इतिहास में ये पहली बार था जब भारत ने इस ट्रॉफी पर अपना हाथ जमाया हो और ये देश के लिए गर्व का पल था जो कि हर बेटमिंटन प्रेमी के जहन में हमेशा रहेगा और उन्हें प्रोत्साहित करता रहेगा।
https://twitter.com/BAI_Media/status/1525774257401131008?s=20&t=wq-yIQkNalO2O8R7IfEE8Q
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
28 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines