India vs South Africa, 1st Test Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जाएगा। सेंचुरियन टेस्ट के एक दिन पहले भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अपनी परफेक्ट प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है। उनकी टीम में कुछ बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं। गौती ने रवींद्र जडेजा और आर. अश्विन में से किसी एक खिलाड़ी का सुझाव दिया है। हालांकि, उन्होंने नाम नहीं बताया है कि किसे प्लेइंग इलेवन में रखा जाए, या बाहर किया जाए।
42 वर्षीय पूर्व सलामी बल्लेबाज ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ हुई बातचीत के दौरान रोहित शर्मा को अपना कप्तान नियुक्त किया है। वहीं उनके सलामी जोड़ी के रूप में उन्होंने यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया है। पिछले कुछ समय से पारी का आगाज करने वाले युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को उन्होंने तीसरे पर रखा है। उसके बाद उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के स्थान से बिल्कुल छेड़छाड़ नहीं की है। राहुल के कंधों पर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी रखी गई है।
यह भी पढ़ें- CSK को 6वीं बार चैंपियन बनाएंगे ये 11 धुरंधर! धोनी की सेना में एक से बढ़कर एक लड़ाकू जाबाज
गंभीर ने ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा और आर. अश्विन में से एक खिलाड़ी को चुनने का सुझाव दिया है। वहीं दूसरे ऑलराउंडर के रूप में उन्होंने शार्दुल ठाकुर को टीम में रखा है। पेस तिकड़ी के रूप में उन्होंने जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।
सेंचुरियन टेस्ट के लिए गंभीर द्वारा चुनी गई प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा/आर. अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
32 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
45 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines