Gautam Gambhir Trolled: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा. हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम इंडिया का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में बेहद निराशाजनक साबित हुआ है. इसके पहले न्यूजीलैंड ने भी भारत में आकर भारतीय टीम को 3-0 से हराया था. इसी वजह से अब गौतम गंभीर पर फैंस का गुस्सा फूट रहा है. रांची वनडे से पहले एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक फैन भारतीय हेड कोच का सरेआम मजा उड़ा रहा है.
गौतम गंभीर पर बरसा फैन
30 नवंबर 2025 को रांची में पहले वनडे मैच का आयोजन होने वाला है. इसके पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक फैन स्टेडियम से टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन देख रहा है. गौतम गंभीर को देखते ही उस फैन का गुस्सा फूटा और उन्होंने हेड कोच को अपना पद छोड़ने के लिए कह दिया. फैन ने बोला, ‘3-0 घर पर, अफ्रीका के सामने भी हार गए. कोचिंग छोड़ दो. साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में नहीं जीत सकते, तो 2027 का वर्ल्ड कप भूल जाओ.’
आप नीचे ये वीडियो देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: टी-20 सीरीज को लेकर आए टीम इंडिया पर 5 बड़े अपडेट, भारत के लिए आई गुड न्यूज
गौतम गंभीर के पास बदला लेने का मौका
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भले ही टीम इंडिया को हार मिली है लेकिन अभी वनडे और टी20 श्रृंखला बची हुई है. गौतम गंभीर का रिकॉर्ड इन दोनों फॉर्मेट में अच्छा है. 30 नवंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है और 9 दिसंबर से पांच मैचों की टी20 श्रृंखला देखने को मिलेगी. टीम इंडिया को इन दोनों ही प्रारूपों में जीत दर्ज करते हुए साउथ अफ्रीका से टेस्ट में मिली बड़ी हार का बदला लेना चाहिए. गौतम गंभीर के पास अपने आलोचकों को जवाब देने का ये अच्छा मौका है.
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
अभी सिलेक्टर्स ने टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है. वनडे श्रृंखला के लिए स्क्वाड कुछ इस प्रकार है:
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान) (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल.
ये भी पढ़ें:- रोहित-विराट के वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर मोर्ने मोर्कल ने दिया बड़ा बयान, वनडे सीरीज से पहले हुआ बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
21 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines