Danish Kaneria Says India Homeland: पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी दानिश कनेरिया पर भारतीय नागरिकता हासिल करने की कोशिश के आरोप लगते रहते हैं. अब उन्होंने इस विषय पर चुप्पी तोड़ी है. इसी बीच उन्होंने भारत को अपनी मातृभूमि बता दिया और PCB पर भी कुछ कड़े आरोप जड़ दिए हैं. बता दें कि दानिश अपने परिवार के साथ इस समय पाकिस्तान नहीं, यूनाइटेड स्टेट्स में रह रहे हैं. कनेरिया हिन्दू धर्म से हैं और उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में उनके साथ कई बार भेदभाव हुआ.
PCB पर जड़े भेदभाव के आरोप
पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी दानिश कनेरिया भारत के मामलों पर कमेंट करते रहते हैं. अब उन्होंने X पर PCB को लेकर चुप्पी तोड़ी और कहा, ‘कई सारे लोग मुझे सवाल करते हैं कि मैं पाकिस्तान के बारे में बात क्यों नहीं करता और सिर्फ भारत के बारे में चर्चा करता हूं. कुछ लोग कहते हैं कि मुझे भारतीय नागरिकता चाहिए. मुझे लगता है कि जवाब देना जरुरी है. पाकिस्तान और उनके लोगों से मुझे बहुत प्यार मिला है. प्यार के अलावा पाकिस्तानी अधिकारियों और PCB ने मेरे साथ भेदभाव भी किया है और धर्म परिवर्तन करने की कोशिश की है.’
ये भी पढ़ें:- IND W vs PAK W Live Score: भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, बारिश का भी मंडराया साया, जानें कब होगा टॉस?
‘भारत मेरी मातृभूमि है’
दानिश ने अपनी पोस्ट में क्लियर किया कि पाकिस्तान भले ही उनकी जन्मभूमि होगी लेकिन भारत हमेशा उनकी मातृभूमि रहने वाली है. उन्होंने क्लियर किया कि भारत की नागरिकता लेने का उनका कोई विचार नहीं है. उन्होंने कहा, ‘भारत और नागरिकता के बारे में बात करें, तो मैं एक चीज साफ करना चाहता हूं. पाकिस्तान भले ही मेरी जन्मभूमि है लेकिन भारत मेरे पूर्वजों की स्थान है और मेरी मातृभूमि है. मेरे लिए भारत एक मंदिर की तरह है. अभी मैं भारतीय नागरिकता पर कुछ नहीं बोलूंगा. जो लोग बोलते हैं कि मुझे वहां की नागरिकता लेनी है, तो गलत है. मैं अपने धर्म के लिए खड़ा रहूंगा. जो लोग मेरी सुरक्षा की चिंता करते हैं, उन्हें बता दूं कि प्रभु श्री राम की कृपा से मैं और मेरा परिवार खुश हैं.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया ने 3 बार रौंदा, फिर भी नहीं गई PAK खिलाड़ी की अकड़, ‘गन सेलिब्रेशन’ के बाद नया विवाद शुरू!
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
26 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
46 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines