Usman Tariq Action: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान के गेंदबाज उस्मान तारिक काफी चर्चा का विषय बने हैं. इस स्पिन गेंदबाज का एक्शन एकदम अलग है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान उन्होंने कैमरून ग्रीन को आउट कर दिया था. इसके बाद ग्रीन ने उनके एक्शन पर सवाल उठाए और चकिंग का इशारा किया. अब पूर्व ICC अंपायर अनिल चौधरी ने तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर बात की और बताया कि कई लोगों ने उनसे इस विषय में सवाल किया था.
क्या लीगल है उस्मान तारिक का एक्शन?
उस्मान तारिक पर भट्टा गेंदबाजी के आरोप लग रहे थे. इसी बीच पूर्व भारतीय अंपायर अनिल चौधरी ने वीडियो डालते हुए उस्मान के एक्शन को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया. उनका मानना है कि ये एकदम लीगल है. उन्होंने कहा, ‘मुझे उस्मान तारीफ के गेंदबाजी एक्शन की वीडियो मिली है. अगर आप उनके एक्शन को देखते हैं, तो वो थोड़ा साइड से डालते हैं.’
उन्होंने आगे कहा, ‘यह एकदम अलग है. वो रुककर गेंदबाजी करते हैं. हालांकि, वो गेंद को उसी तरह से फेंकते हैं और उनका हाथ बेंड नहीं होता है. यह नियमों के अनुसार सीधा रहता है. उनका एक्शन एकदम ठीक है. वो रुकते हुए गेंद फेंकते हैं लेकिन वो हर बार ऐसा ही करते हैं. मेरी राय में तो उनका एक्शन सही है और वो सही तरीके से गेंद फेंकते हैं.’
ये भी पढ़ें:- पद्म श्री सम्मान से गदगद हुए रोहित शर्मा की आई पहली प्रतिक्रिया, इस लम्हे को बताया अपने लिए सबसे…
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने भी किया तारिक का सपोर्ट
उस्मान ख्वाजा के एक्शन पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरून ग्रीन ने सवाल उठाए थे. हालांकि, अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपने देश के कैमरून का सपोर्ट करने के बजाय पाक गेंदबाज की तरफदारी की है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी डालते हुए लिखा, ‘क्रिकेट में किसी को चकर (भट्टा गेंदबाज) बोलने से ज्यादा खराब कुछ नहीं हो सकता है. एक खिलाड़ी अपना सबसे बेस्ट देने की कोशिश कर रहा है और उन्हें दो बार क्लियर कर दिया गया है. सभी को अलग तरह से सोचना और समझना चाहिए. सीधा फैसले पर नहीं आना चाहिए.’
ये भी पढ़ें:- बर्बादी की कगार पर PCB… ICC में नहीं मिलेगा किसी का भी साथ! भारत के खिलाफ मैच बायकॉट का दांव पड़ा उल्टा?
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पांड्या, MI से जुड़ेंगे अर्शदीप सिंह? IPL 2027 से पहले ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
38 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
38 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
12 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines