Ravi Shastri Warns Virat Kohli: विराट कोहली के लिए वनडे में वापसी कुछ खास नहीं रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज द्वारा विराट की टीम इंडिया की जर्सी में वापसी हुई. हालांकि, विराट के लिए दोनों ही मैच भूलने लायक रहे. कोहली का इस श्रृंखला में अब तक खाता नहीं खुला है और दोनों मुकाबलों में वो शून्य पर आउट हो गए. कोहली लगातार फ्लॉप हो रहे हैं और इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने उन्हें आईना दिखाया और ये बताने का प्रयास किया कि कोहली को फॉर्म में वापस आना पड़ेगा, वरना वो बाहर हो सकते हैं.
विराट कोहली को मिली चेतावनी!
टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री हाल ही में एक शो के दौरान विराट कोहली को लेकर बात करते हुए नजर आए. उन्होंने कोहली को चेतावनी देकर ये बताने का प्रयास किया कि टीम में किसी की जगह पक्की नहीं है. इसी वजह से उन्हें हर हाल में परफॉर्म करना ही होगा. उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली को जल्द ही फॉर्म में आना होगा. भारतीय टीम के मौजूदा सेटअप में किसी की जगह पक्की नहीं है. भले ही वो विराट, रोहित या कोई और क्यों नहीं हो. उनका रिकॉर्ड वनडे क्रिकेट में शानदार है. दो मैचों में लगातार शून्य पर पवेलियन लौटना असामान्य है. वो जरूर ही बदलाव करना चाहेंगे.’
ये भी पढ़ें:- Asia Cup जीतने के बावजूद ट्रॉफी की घर वापसी नहीं होगी आसान! BCCI को जवाब देने के लिए PCB ने बनाया नया प्लान
विराट कोहली के पास SCG में वापसी का मौका
विराट कोहली भले ही पर्थ और एडिलेड में फेल हुए हैं लेकिन उनके पास अगले मैच में वापसी करके आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब देने का मौका है. रोहित शर्मा के लिए भी पहला मैच अच्छा नहीं रहा था लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की और 73 रन बनाए.
फैंस विराट को 2027 का वर्ल्ड कप खेलते हुए देखना चाहते हैं. ऐसे में कोहली को लगातार अच्छा परफॉर्म करना होगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होगा और यहां कोहली का रिकॉर्ड अच्छा है. ऐसे में उन्हें संभलकर बल्लेबाजी करते हुए तीसरे मैच में रन बनाने चाहिए.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: सीरीज के बीच अचानक बदल गई ऑस्ट्रेलियाई टीम, मैक्सवेल का कमबैक, मैच विनर का ‘कटा पत्ता’
संबंधित खबरें
माइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
28 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
37 mins agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
1 hr agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
10 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
10 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines