Tim Paine: भारत में होने वाले वनडे विश्व कप की चर्चा जोरों पर है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन को गुड न्यूज मिली है। उन्हें बिग बैश लीग की टीम एडिलेड स्ट्राइकर्स ने अपना सहायक कोच बनाया है। बिग बैश लीग का 13वां संस्करण इसी साल 7 दिसंबर से शुरू होगा, जिसमें टिम पेन बतौर कोच भूमिका निभाते दिखेंगे।
टिम पेन ने इसी साल मार्च में क्वींसलैंड के खिलाफ तस्मानिया के शेफील्ड शील्ड फर्स्ट क्लास मैच के दौरान अपने संन्यास का ऐलान किया था। अब वह बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स के कोच जेसन गिलेस्पी के अंडर में काम करेंगे। टिम पेन के सहायक कोच की भूमिका में होने से युवा खिलाड़ियों को काफी मदद मिलने वाली है।
जेसन गिलेस्पी ने किया टिम पेन का स्वागत
एडिलेड स्ट्राइकर्स के हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने टिम पेन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा टिम पेन के पास बढ़िया कोच बनने के लिए सभी स्किल हैं। वे जो भी लाएंगे वह हमारे खिलाड़ियों को खेल के सभी पहलुओं में मदद करेगा।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1694984146542792797?s=20
बिग बैश लीग से यहां नजर आएंगे टिम पेन
टिम पेन बिग बैश लीग से पहले ऑस्ट्रेलिया-A सीरीज के लिए एडम वोजेस के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे। 28 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया-A और न्यूजीलैंड-A के बीच लाल गेंद की सीरीज शुरू हो रही है। एडम वोजेस ने टिम पेन को लेकर खुशी जाहिर की और कहा मैं वास्तव में उनके कोचिंग दल में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं। उनका इंतजार कर रहा हूं।’
टिम पेन का क्रिकेट करियर
टिम पेन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 35 टेस्ट मैच में 32.66 की औसत से 1,535 रन बनाए हैं। इस खिलाड़ी ने 35 वनडे में 27.81 की औसत से 890 रन बनाए हैं। 12 टी-20 मैचों में टिम पेन ने सिर्पफ 82 रन बनाए हैं। वहीं प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पेन ने 154 मैच खेले और 6,490 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 35 अर्द्धशतक निकले।
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
4 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines