IND vs SA 4th T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला कोहरे के कारण रद्द करना पड़ा. अंपायर्स ने छह बार इंस्पेक्शन किया, लेकिन लगातार बढ़ते कोहरे की वजह से मैच शुरू नहीं हो सका. मैच रद्द होने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स ने बीसीसीआई को आड़े हाथों लिया.
वहीं, ग्राउंड पर पहुंचे फैन्स भी मैच ना होने की वजह से खासा दुखी दिखाई दिए. एक फैन ने बताया कि वह तीन बोरी गेंहू बेचकर चौथा टी-20 मुकाबला देखने पहुंचा था, लेकिन उन्हें एक भी गेंद देखने को नहीं मिली. फैन ने बीसीसीआई से अपने पैसे वापस मांगे हैं.
फैन का भड़का गुस्सा
दरअसल, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का चौथा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना था. हालांकि, मैदान पर टॉस के वक्त इतना कोहरा था कि एक स्टैंड से दूसरे स्टैंड की तरफ देखना ही मुश्किल हो रहा था. तय समय के अनुसार, टॉस का सिक्का 6 बजकर 30 मिनट पर उछलना था. हालांकि, कोहरे के कारण मैच में देरी होती चली गई. अंपायर्स ने 3 घंटे तक इंतजार किया और कुल 6 बार इंस्पेक्शन भी किया गया. हालांकि, कोहरा लगातार बढ़ता ही गया और आखिर में अंपायर्स को मैच रद्द करना पडा़.
मैच रद्द होने के बाद एक फैन ने एएनआई के साथ बातचीत करते हुए कहा, “मैं तीन बोरी गेंहू बेचकर आज का मैच देखने आया था. मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए.” मीडिया से बातचीत करते हुए फैन थोड़ा भावुक भी नजर आया. टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका रहा जब किसी मुकाबले को कोहरे की वजह से रद्द करना पड़ा.
ये भी पढ़ें: AUS vs ENG: इंग्लैंड के साथ हुई सरेआम ‘बेईमानी’? Alex Carey को नॉटआउट देने पर मचा बवाल
टीम इंडिया के पास अब अजेय बढ़त
चौथा टी-20 मुकाबला रद्द होने के साथ ही भारतीय टीम ने इस सीरीज में अब 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी. हालांकि, दूसरे मुकाबले में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था. धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी-20 में सूर्या एंड कंपनी ने जोरदार कमबैक करते हुए 7 विकेट से मैदान मारा था. सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला अब 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines