Faf Du Plessis: वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली टीम इंडिया की हार को आज तक कोई नहीं भुल पाया है। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद टीम इंडिया फाइनल मुकाबले में हार गई थी। जो करोड़ों फैंस के लिए दिल तोड़ देने वाली खबर थी।
फाइनल में मिली हार के बाद अब साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने बड़ी बात कही हैं। फाफ डु प्लेसिस का मानना है कि क्रिकेट विश्व कप 2023 फाइनल में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेटर्स के अभी भी ‘दिल टूटे हुए’ हैं।
ये भी पढ़ें:- WPL 2024 Auction: महिला प्रीमियर लीग नीलामी कब और कहां देखें लाइव; यहां है पूरी डिटेल्स
एक इंटरव्यू के दौरान साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फआफ डू प्लेसिस ने कहा, “यह एक बड़ी चुनौती है। मुझे एक क्रिकेटर के रूप में इसी तरह के अनुभव से गुजरना याद है जब हम 2015 विश्व कप के उतार-चढ़ाव से गुजरे थे। जिस दिल के दर्द से आपको जूझना पड़ता है उसमें थोड़ा समय लगता है और यह कुछ-कुछ ऐसा ही है जैसा एक प्रेमिका के साथ रिश्ता टूटने के बाद होता है। आप इसे तुरंत खत्म नहीं कर सकते। भारत ने इस विश्व कप में जिस तरह से खेला, वह बहुत अद्भुत था। वे भी इसी तरह महसूस कर रहे होंगे और उनका भी दिल टूट है। इसमें थोड़ा समय लगेगा और समय सब कुछ ठीक कर देगा।”
साउथ अफ्रीका के दौरे पर टीम इंडिया
बता दें, टीम इंडिया हाल ही मं साउथ अफ्रीका पहुंची है। इस दौरे पर टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के साथ तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है। यहां पहले दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी। अब इस दौरे पर टीम इंडिया के वे खिलाड़ी दिखाई देंगे जो वनडे विश्व कप 2023 में थे।
हालांकि टी20 और वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं खेलेंगे। हालांकि टेस्ट सीरीज में ये दोनों स्टार खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान अलग-अलग खिलाड़ी के हाथों में होगी। टी20 में सूर्यकुमार यादव, वनडे में केएल राहुल और टेस्ट में रोहित शर्मा कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
31 mins agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
8 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
9 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
9 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
10 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
11 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
12 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
12 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines