WPL 2026: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद टीम इंडिया मैनेजमेंट में एक बड़ा बदलाव हुआ। असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर को बीसीसीआई ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। नायर जिसके बाद आईपीएल 2025 में दोबारा कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के साथ जुड़े थे। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज के बाद एक टीम ने नायर को अपना हेड कोच चुना है। इस टीम को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी अब नायर के कंधो पर है।
अभिषेक नायर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
पूर्व भारतीय कोच अभिषेक नायर को WPL के लिए यूपी वॉरियर्स की टीम ने अपना नया हेड कोच चुना है। इससे पहले जॉन लुइस इस टीम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अभिषेक नायर का कोचिंग करियर बहुत बड़ा रहा है। टीम इंडिया के लिए 3 वनडे मैच खेलने वाले नायर ने साल 2019 में क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया था। इससे पहले साल 2018 में ही वो केकेआर की अकादमी के हेड कोच बने थे। जिसके बाद वो टीम में भी असिस्टेंट कोच की भूमिका में नजर आए। साल 2022 में वो सीपीएल में त्रिनबागो नाइट राइडर्स के भी हेड कोच बने थे। कोलकाता की टीम ने जब आईपीएल 2024 जीता था, उस समय भी नायर उनकी मैनेजमेंट का हिस्सा थे।
यूपी वॉरियर्स टीम हुई बड़ी खुश
इस टीम के सीईओ क्षेमल वैंगणकर ने अभिषेक की नियुक्ति पर कहा, ‘अभिषेक नायर जैसे व्यक्ति का आना हमारे लिए बड़ा कदम है। वे पिछले 18 महीनों में तीन अलग-अलग खिताबी टीमों के हिस्सा रहे हैं। उनके नेतृत्व में यह टीम कुछ खास कर सकती है।’ नायर ने हालांकि इससे पहले कभी भी महिला टीम की कोचिंग नहीं है, जिसके कारण ही उनके लिए भी ये एक नया चैलेंज होने वाला है। हालांकि उन्होंने यूपी वॉरियर्स टीम का एक हफ्ते का कैंप अगस्त 2023 में लिया था।
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड की धरती पर फिर गरजा Tilak Varma का बल्ला, काउंटी क्रिकेट में जमकर मचा रहे कोहराम, ठोका एक और शतक
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
37 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
55 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines