हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL में कोहली का विकेट लेने वाले इस ऑलराउंडर ने क्रिकेट को कहा अलविदा, पूरे करियर में लिए 637 विकेट

Doug Bracewell Retires: कीवी ऑलराउंडर ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान दिया है. साथ ही उन्होंने एक रिटारमेंट के बाद अपने फैंस और बोर्ड के लिए एक इमोशनल मैसेज दिया है.

विज्ञापन

Ex New Zealand All-rounder Doug Bracewell Retires: न्यूजीलैंड के दिग्गज ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. 35 साल के खिलाड़ी ने अपने करियर को खत्म करने का फैसला किया है, जिसमें उन्होंने ‘ब्लैक कैप्स’ के लिए 69 मैच खेले, जिनमें से 28 मैच टेस्ट फॉर्मेट में थे. ब्रेसवेल ने कुल 74 टेस्ट विकेट लेकर रिटायरमेंट लिया है.

जब होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया को रुलाया

उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 2011 में आया था जब उन्होंने एक टेस्ट मैच में 9 विकेट लिए थे और न्यूजीलैंड ने होबार्ट में एक फेमस विक्ट्री में ऑस्ट्रेलिया को 7 रनों से हराया था. ये आखिरी बार था जब न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर टेस्ट लेवल पर अपने ट्रांस-तस्मान राइवल को हराया था. उन्होंने पहले पारी में 3 और दूसरी पारी में 6 विकेट हासिल किए थे

व्हाइट बॉल क्रिकेट में ब्रेसवेल

डग ब्रेसवेल ने अपने इंटरनेशनल करियर में व्हाइट-बॉल क्रिकेट में भी 41 मैच खेले, जिसमें 2012 में आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप में कीवी टीम के लिए 2 मैच शामिल थे. उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2023 में वेलिंगटन में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट लेवल पर खेला था, लेकिन हाल ही में पसली में चोट लगने के कारण ब्रेसवेल को न्यूजीलैंड में घरेलू टीम सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के साथ अपना करियर खत्म करना पड़ा.

विज्ञापन

रिटायरमेंट पर इमोशनल मैसेज

‘सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स’ के एक बयान में ब्रेसवेल ने कहा, ‘ये मेरी जिंदगी का एक गर्व करने वाला हिस्सा रहा है, और एक यंग क्रिकेटर के तौर पर मैं इसकी ख्वाहिश रखता था. मैं क्रिकेट के जरिए मिले मौकों और अपने देश के लिए खेलने के चांस के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा, साथ ही अपने घरेलू करियर के दौरान सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के लिए भी. फर्स्ट-क्लास और इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना एक खुशकिस्मती की बात है, और मैं आभारी हूं कि मैंने इतने लंबे समय तक इस खेल को खेला और इसका लुत्फ उठाया.’

यह भी पढ़ें- पूर्व PAK क्रिकेटर इमाद वसीम का उनकी वाइफ सानिया अशफाक से तलाक, क्या दूसरी औरत ने तुड़वाई शादी?

विज्ञापन

जब लिया कोहली का विकेट

ब्रेसवेल ने सिर्फ एक आईपीएल मैच खेला है. साल 2012 के सीजन में, उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ डेब्यू मैच में विराट कोहली समेत 3 बल्लेबाजों के विकेट लिए थे. लेकिन, उन्होंने इसके बाद कोई और इंडियन प्रीमियर लीग का मुकाबला नहीं खेला.

विरासत में मिला क्रिकेट

डग ब्रेसवेल के पिता ब्रेंडन और चाचा जॉन दोनों ने न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला है, जबकि उनके चचेरे भाई माइकल ब्रेसवेल अभी भी न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा हैं. हालांकि उन्होंने पोस्ट रिटायरमेंट प्लान के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वो आगे क्रिकेट से जुड़ी एक्टिविटीज का हिस्सा बनना चाहेंगे.

विज्ञापन

पूरे करियर में 637 विकेट झटके

अगर इस खिलाड़ी का ओवरऑल करियर देखें तो उन्होंने 137 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 4505 रन बनाए और 422 विकेट झटके. लिस्ट ए के 93 मैचों में उन्होंने 1458 रन बनाए और 112 विकेट झटके हैं. सभी 99 टी-20 मैचों में इस ऑलराउंडर ने 1274 रन और 103 विकेट हासिल किए. इस तरह उनके नाम 329 मैचों में 637 विकेट और 7237 रन हुए.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola