हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पूर्व चीफ सिलेक्टर ने बता दिया टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को 'चमचा', ऑस्ट्रेलिया दौरे की सिलेक्शन पर उठा दिए सवाल! 

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. जिसमें कुछ चौंकाने वाले नाम गायब हैं, तो वहीं स्टार खिलाड़ियों की वापसी भी हुई हैं. हालांकि इस बीच एक नाम सभी टीमों में नजर आ रहा है. इस खिलाड़ी को हर फॉर्मेट में मौका मिल रहा है. जिससे भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता के श्रीकांत बिल्कुल भी खुश नहीं है. उन्होंने इस खिलाड़ी को लेकर गौतम गंभीर पर बड़ा आरोप लगा दिया है.

विज्ञापन
Gautam Gambhir

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ तो उसमें कुछ चौंकाने वाले फैसले भी देखने को मिले. इस बीच बहुत ही कम खिलाड़ी ऐसे नजर आए, जिन्हें टी20 और वनडे दोनों टीमों में जगह मिली है. इनमें से एक नाम तेज गेंदबाज हर्षित राणा का है. राणा को दोनों टीमों में देखकर भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता के श्रीकांत खुश नहीं नजर आ रहे हैं. उन्होंने भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर बड़ा आरोप लगा दिया है. उन्होंने अजीत अगरकर के सिलेक्शन पर भी सवाल उठाए हैं. 

चयनकर्ताओं पर क्रिस श्रीकांत ने उठाए सवाल 

भारतीय टीम में कुछ खिलाड़ियों की जगह पक्की नहीं नजर आ रहे है. उन्हें एक सीरीज में मौका मिल रहा है, तो वहीं अगली सीरीज में वो टीम से बाहर हो रहे हैं. यशस्वी जायसवाल का उदाहरण देकर भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता के श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘लगातार ऐसे सिलेक्शन से वे खिलाड़ियों को भी कंफ्यूज कर रहे हैं. यहां तक कि हमें भी ये नहीं पता होता कि कब किस खिलाड़ी को टीम में मौका दिया जाएगा. अचानक यशस्वी जायसवाल को टीम में लिया जाता है और फिर अगले मिनट ही उन्हें टीम से बाहर बैठा दिया जाता है, लेकिन लगातार खिलाड़ियों के ऐसे बदलाव से उनका मनोबल कमजोर होता है.’ 

ये भी पढ़ें: ICC के इस खास अवॉर्ड की रेस में है 3 भारतीय सुपरस्टार, 1 को पाकिस्तानी खिलाड़ी से मिल रही है कड़ी टक्कर 

विज्ञापन

गौतम गंभीर को लेकर भी बोले क्रिस श्रीकांत  

युवा भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा को लगातार हर फॉर्मेट की टीम में मौका मिल रहा है. जिसके लेकर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए के श्रीकांत ने कहा, ‘टीम इंडिया में केवल एक ही परमानेंट खिलाड़ी है, वो हैं हर्षित राणा. कोई नहीं जानता कि वो इस टीम में क्यों हैं. आप उन खिलाड़ियों को नहीं चुनते, जो अच्छा कर रहे हैं, लेकिन उन प्लेयर्स को ले लेते हैं, जो कुछ भी नहीं कर रहे. आपको 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, लेकिन मुझे लगता है कि आप ऐसा कर नहीं रहे हैं. हर्षित राणा की तरह बनना सही है, जो टीम में सेलेक्ट होने के लिए उनकी हां में हां मिलाते रहें. अगर आप हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी को संभावित प्लेयर्स की लिस्ट में लेते हैं, तब आपको वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भूल जानी चाहिए.’

ये भी पढ़ें: क्या अलग होने वाली हैं CSK और MS Dhoni की राहें? मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने आए नजर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola