Freya Davies Retirement: इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर फ्रेया डेविस ने सिर्फ 29 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. फ्रेया के फैसले ने हर किसी को चौंका दिया है. उन्होंने अपने करियर के दौरान 9 वनडे और 26 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले. फ्रेया ने इंग्लिश टीम की ओर से कुल 33 विकेट निकाले. उन्होंने क्रिकेट का दामन छोड़कर अब वकालत की दुनिया में उतरने का फैसला किया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने फ्रेया को उनकी इस नई इनिंग के लिए बधाई भी दी है.
29 साल की उम्र में लिया रिटायरमेंट
इंग्लिश टीम की तेज गेंदबाज फ्रेया डेविस ने वर्ल्ड कप 2025 के आगाज से ठीक पहले रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. फ्रेया के सिर्फ 29 साल की उम्र में संन्यास लेने की खबर ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. इंग्लिश फास्ट बॉलर ने क्रिकेट का दामन छोड़कर अब वकालत की दुनिया में उतरने का फैसला किया है.
फ्रेया ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू साल 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था. उन्होंने इंग्लैंड की ओर से कुल 9 वनडे मैच खेले और 10 विकेट अपने नाम किए. वहीं, 26 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में तेज गेंदबाज ने कुल 23 विकेट निकाले. फ्रेया ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला साल 2022 में खेला था, जबकि लास्ट टी-20 मैच उन्होंने 2023 में खेला था.
लॉ की पढ़ाई के लिए लिया था ब्रेक
फ्रेया डेविस ने साल 2017 में अपनी लॉ की पढ़ाई पूरी करने के लिए क्रिकेट से ब्रेक भी ले लिया था. हालांकि, वह लंबे समय से टीम से बाहर चल रही थीं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में सिर्फ 14 साल की उम्र में डेब्यू किया था. ससेक्स की ओर से खेलते हुए फ्रेया ने अपना पहला विकेट शारलॉट एडवर्ड्स के रूप में लिया था. अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर फ्रेया ने ससेक्स को कई खिताब जिताए. उन्होंने वीमेंस काउंटी चैंपियनशिप का खिताब भी अपने ना किया. साल 2019 में अनकैप्ड खिलाड़ी होने के बावजूद वह सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने में सफल रही थीं.
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: बारिश हुई बंद, दोबारा जल्द शुरू होगा मैच, विराट-गिल पर नजरें
8 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
16 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
16 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
17 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines