नई दिल्ली: इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने गुरुवार से आयरलैंड के खिलाफ शुरू हुए एकमात्र टेस्ट में आते ही अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेर दिया। ब्रॉड ने नई गेंद हाथ में आते ही घातक गेंदबाजी की। उन्होंने समर सीजन का पहला विकेट चटकाते हुए आयरलैंड के बल्लेबाज पीजे मूर का शिकार किया। उन्होंने मूर को इतनी घातक गेंद फेंकी कि बल्लेबाज बस खड़ा ही रह गया।
पोज मारते रह गए पीजे मूर
ये नजारा पांचवें ओवर में देखने को मिला। मूर 11 गेंदों में 2 चौके ठोक 10 रन बनाकर खेल रहे थे। मूर को ओवर द विकेट गेंद डालने आए ब्रॉड ने जैसे ही दूसरी बॉल डाली, ये टप्पा पड़ते ही सीधे अंदर की ओर गई और पैड से टकराते हुए बाहर निकल गई। मूर ने इसे खेलने की कोशिश की, लेकिन वे बस पोज मारते ही रह गए। बिना देरी किए अंपायर ने भी अंगुली उठा दी। इस तरह ब्रॉड ने मूर को आउट कर खाता खोला। इसके बाद वे और घातक हो गए।
https://twitter.com/englandcricket/status/1664217557270937600
https://twitter.com/englandcricket/status/1664222267964882946
7 ओवर में चटका डाले 3 विकेट, 2 को किया डक पर आउट
सातवें ओवर में लौटे ब्रॉड ने कप्तान एंड्रयू बालबर्नी को बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटा दिया। ब्रॉड की गेंद पर बालबर्नी बीट हुए और स्लिप में लगे जैक क्रॉले ने शानदार कैच पकड़कर उन्हें आउट कर दिया। इसके बाद ब्रॉड ने इसी ओवर की तीसरी गेंद पर हैरी टेक्टर को भी पवेलियन लौटा दिया। टेक्टर दूसरी ही गेंद पर मैथ्यू पॉट्स के हाथों कैच होकर पवेलियन लौट गए। ब्रॉड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले सेशन में पहले 7 ओवर के दौरान 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने इस दौरान 3 मेडिन ओवर भी डाले। उल्लेखनीय है कि ब्रॉड लगभग 3 महीने बाद गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेला था।
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
4 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines