ENG vs AUS: एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट का आज चौथा दिन है। इंग्लैंड की टीम 251 रनों के टारगेट का पीछा कर रही है। चौथे दिन का खेल शुरू सोने से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने बैजबॉल का सपोर्ट करते हुए कहा कि चौथे दिन इंग्लैंड की टीम इस लक्ष्य को 50 ओवर के मैच की तरह हासिल करेगी।
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने 251 रनों का टारगेट सेट किया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में स्टंप्स तक 27/0 का स्कोर बना लिया था। चौथे दिन की शुरुआत में ही इग्लैंड को 2 बड़े झटके लग चुके हैं। मिचेल स्टार्क ने बेन डकेत और मोईन अली को पवेलियन भेज दिया है। चौथे दिन के पहले सेशलन का खेल चल रहा है।
https://twitter.com/SkyCricket/status/1677981636904845313?s=20
हेंडिग्ले का हाल
चौथे दिन का पहला सेशन जारी है, जिसमें इंग्लैंड ने 16 ओवर का खेल होने तक 2 विकेट खोकर 70 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जैक क्राली 30 जबकि जो रूट 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड को यहां से 181 रनों की दरकार है। यह मुकाबला रोचक हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड ने 237 रन बनाए। फिर ऑस्ट्रेलिया ने 224 रन बनाकर मेजबान टीम को 251 रनों का टारगेट दिया है।
एशेज सीरीज में 2-0 से आगे है ऑस्ट्रेलिया
पांच मैचों की एशेज सीजी के शुरुआती 2 मैच ऑस्ट्रेलिया जीत चुकी है। तीसरा मुकाबला जारी है। जिसे इंग्लैंड हर हाल में जीतना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिा ने पहला मैच 2 विकेट जबकि लॉर्ड्स में खेला गया दूसरा टेस्ट 43 रनों से अपने नाम किया था।
संबंधित खबरें
तुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
12 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
25 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
35 mins agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
1 hr agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines