नई दिल्ली: पाकिस्तान के गेंदबाज शाहनवाज दहानी ने अपनी घातक गेंदबाजी से दंग कर दिया है। शुक्रवार को इमर्जिंग एशिया कप में नेपाल ए के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ए की ओर से गेंदबाजी करने आए दहानी ने अपने शानदार स्पैल से नेपाल की कमर तोड़ डाली। दहानी ने 10 ओवर में 38 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 3 मेडन ओवर भी फेंके। दूसरी ओर मोहम्मद वसीम जूनियर ने 10 ओवर में 51 रन देकर 4 विकेट चटका डाले। दहानी ने इस दौरान अपनी शानदार गेंदबाजी से नेपाल के बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेर डालीं।
कुशल भुर्तेल को मारा बोल्ड
दहानी ने आते ही कहर बरपाया और अपने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर ओपनर कुशल भुर्तेल को बोल्ड मार दिया। ये गेंद इतनी घातक थी कि टप्पा पड़ते ही अंदर घुसी और गिल्लियां बिखेरते हुए बाहर निकल गई। भुर्तेल महज 1 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दहानी ने आसिफ शेख को 12, अर्जुन सउद को 17, पवन सर्राफ को 1 और सोम्पाल कामी को 75 रन पर पवेलियन भेजा। दहानी और वसीम की शानदार गेंदबाजी के चलते नेपाल की टीम 37 ओवर में 179 रन बनाकर आउट हो गई।
इसके बाद पाकिस्तान ए की टीम ने 32.5 ओवर में 6 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान की ओर से तैयब ताहिर ने 51 और कामरान गुलाम ने 31 रन की पारी खेलकर टीम को शानदार जीत दिलाई।
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
12 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
38 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines