IND A vs PAK A: भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच खेले जा रहे एमर्जिंग एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में रियान पराग ने कमाल का कैच लपका। उन्होंने गेंद से बढ़िया प्रदर्शन किया और लगातार 2 बॉल पर 2 विकेट निकाले। हालांकि वह हैट्रिक लेने से चूक गए। रियान पराग ने अपनी ही गेंद पर ओमैर यूसुफ का डाइव लगाकर अद्भुत कैच लपका, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/JayGawas14/status/1683063947073581056?s=20
रियान पराग ने चटकाए 2 विकेट
दरअसल, टीम इंडिया के लिए रियान पराग 28वां ओवर लेक राए थे। इस ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने ओमैर यूसुफ को आउट किया। फिर अगली ही गेंद पर कासिम अकरम को चलता किया। हैट्रिक वाली बॉल डॉट निकली। पराग ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट निकाले हैं।
आईपीएल में रहे थे फ्लॉप
ये वही रियान पराग हैं, जो आईपीएल 2023 में पूरी तरह फ्लॉप रहे थे। वह साल 2019 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। 5 सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 54 मैच खेलने का मौका दिया है। इसमें उनेक नाम सिर्फ 600 रन हैं। गेंदबाजी में भी उन्हें सिर्फ 4 विकेट मिले।
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो कोलंबो में खेले जा रहे एमर्जिंग एशिया कप 2023 के फाइनल में पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवर में 352 रन बना दिए हैं। अब भारत को अगर ये मुकाबला जीतना है तो उसे निर्धारित 50 ओवरों में 353 रन बनाने होंगे। पाकिस्तान ने इस मुकाबले में तैय्यब ताहिर ने 71 गेंद पर 108 रनों की तूफानी पारी खेली।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
27 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
48 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines