नई दिल्ली: इमर्जिंग एशिया कप में भारतीय टीम की दमदार शुरुआत हुई है। भारत ए और यूएई ए के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस दौरान ऑलराउंडर हर्षित राणा की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। हर्षित ने 9 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने अपनी घातक गेंदों से यूएई के बल्लेबाज जोनाथन फिगी को डक, अंश टंडन को 5, मोहम्मद फजहरुद्दीन को 35 और संचित शर्मा को 2 रन पर पवेलियन भेजा। हर्षित के अलावा नितीश रेड्डी और मानव सुथार ने 2-2 और अभिषेक शर्मा ने एक विकेट चटकाया। टीम इंडिया की शानदार गेंदबाजी के चलते यूएई के 9 बल्लेबाज 50 ओवर में 175 रन ही बना सके।
हर्षित की कहर बरपाती गेंदबाजी
हर्षित ने इस दौरान कहर बरपाती गेंदबाजी की। उनकी शानदार यॉर्कर पर यूएई के बल्लेबाजों का क्रीज पर टिक पाना मुश्किल हो गया। हर्षित के शानदार स्पैल ने इमर्जिंग कप के पहले ही मैच में अपना जलवा दिखा दिया है। हाल ही वह दिलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके आए हैं।
https://twitter.com/bojackchan_4/status/1679716493188005888?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1679716493188005888%7Ctwgr%5Ecd7552ef0188bdd4f1b7fdd809ea303d3d080e87%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fcricketaddictor.com%2Fcricket-news%2Fwatch-harshit-rana-terrorises-opposition-batsmen-with-his-pace-in-emerging-teams-asia-cup-2023%2F
नॉर्थ जोन के लिए खेलते हुए उन्होंने नौवें नंबर पर धमाकेदार बल्लेबाजी कर शतक जमाया था। हर्षित ने 86 गेंदों में 12 चौके-9 छक्के ठोक 122 रन जड़े थे। इसके साथ ही उन्होंने दो विकेट भी चटकाए थे। हर्षित आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी हैं। पिछले साल उन्होंने आईपीएल डेब्यू किया था। अब तक खेले गए 8 आईपीएल मैचों में उन्होंने 6 विकेट चटकाए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि ये प्रतिभावान खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट में किस तरह प्रदर्शन करता है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines