Asia Cup 2025: एशिया कप में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का अहम मुकाबला खेला गया. इस मैच में श्रीलंका ने आसानी से जीत हासिल कर ली लेकिन टीम के एक खिलाड़ी के लिए मैच के बीच में ही हिला देने वाली खबर सामने आई. श्रीलंका में दुनिथ वेल्लालागे के पिता का हार्ट अटैक से निधन हो गया. वेल्लालागे श्रीलंका के अहम खिलाड़ी हैं और इस मैच में ऑलराउंडर की भूमिका में खेल रहे थे.
उनको इस बात की जानकारी मैच खत्म होने के बाद दी गई और खबर मिलते ही वो सीधे ड्रेसिंग रूम की तरफ चले गए. मैच के दौरान मोहम्मद नबी ने वेल्लालागे के एक ओवर में 5 छक्के जड़े थे. उनको जब वेल्लालागे के पिता के निधन की खबर मिली तो वो भी भावुक हो गए. उन्होंने इसके बाद सोशल मीडिया पर दुख जाहिर भी किया है.
नबी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस घटना के बाद मोहम्मद नबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें एक पत्रकार उन्हें दुनिथ वेल्लालागे के पिता के निधन की जानकारी दे रहा है. इस बात को सुनकर वो काफी हैरान रह गए. वहां तो नबी कुछ कह नहीं पाए लेकिन बाद में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसको लेकर अपना दुख जाहिर किया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, “डुनिथ वेल्लालेगे और उनके परिवार के प्रति उनके प्यारे पिता के निधन पर हार्दिक संवेदना, भाई, हिम्मत रखो.”
वेल्लालागे के ओवर में नबी ने जड़े 5 छक्के
अफगानिस्तान की पारी के दौरान आखिरी ओवर में मोहम्मद नबी बल्लेबाजी कर रहे थे. श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी की जिम्मेदारी दुनिथ वेल्लालागे को सौंपी गई. नबी ने उनके इस ओवर में 5 छक्के जड़ दिए और ओवर में कुल 32 रन बटोरे. हालांकि, इसके बाद भी वो टीम को जीत नहीं दिला पाए.
पिता के निधन की दुखद खबर सामने आने के बाद वेल्लालागे श्रीलंका के लिए रवाना हो गए हैं और ये बात अभी तक साफ नहीं है कि वो टूर्नामेंट में अब खेल पाएंगे या नहीं.
ये भी पढ़िए- SL vs AFG: दुखों का पहाड़ टूटा, फिर भी नहीं छोड़ा मैदान, दुनिथ वेल्लालागे की विराट-सचिन से क्यों हो रही तुलना?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
5 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
58 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines