Duleep Trophy 2023 Final: देश के प्रतिष्ठित डोमेस्टिक टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में हनुमा विहारी की अगुवाई वाली साउथ जोन टीम ने निर्णायक मैच में वेस्ट जोन को हराकर चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टीम की जीत के हीरो विधवाथ कावेरप्पा रहे जिन्हें 8 विकेट मिले। युवा गेंदबाज ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिलाब से भी नवाजा गया।
मैच का लेखा-जोखा
मैच की पहली पारी में साउथ जोन सिर्फ 213 रन बना पाई थी। हनुमा विहारी ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए थे।जवाब में वेस्ट जोन की पारी 146 रन पर खत्म हो गई। पृथ्वी शॉ ने (65) रन बनाए। विधाथ कावेरप्पा ने साउथ जोन के लिए 7 विकेट झटके।
साउथ जोन ने दूसरी पारी में 230 रन बनाए और वेस्ट जोन को 298 रन का लक्ष्य दिया। वासुकि कौशिक और साई किशोर ने दूसरी पारी में 4-4 विकेट लिए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट जोन की टीम सिर्फ 222 रन ही बना सकी। इसके चलते साउथ जोन को 75 रनों से जीत हासिल हुई।
सूर्या-पुजारा रहे फ्लॉप
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव से वेस्ट जोन की टीम को काफी उम्मीदें थी। लेकिन वे इस पर खरे नहीं उतरे। पुजारा ने पहली पारी में मात्र 9 रन बनाए वहीं दूसरी पारी में जब टीम को बड़े रनों की जरुरत थी तब भी वे मात्र 15 रन का ही योगदान दे पाए। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने पहली पारी में 8 वहीं दूसरी इनिंग में सिर्फ 4 रन ही बनाए। ऐसे में टीम को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
5 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines