Dinesh Karthik Hong Kong Sixes: दिनेश कार्तिक के चौके-छक्के देखने के अगर आप भी फैन हैं, तो यह खबर आपके लिए है. दिनेश एक बार फिर मैदान पर लौटने को तैयार हैं. खास बात यह है कि कार्तिक को टीम इंडिया की कमान भी सौंपी गई है. कार्तिक के साथ-साथ आर अश्विन भी एक्शन में दिखाई देंगे. यह दोनों खिलाड़ी हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की ओर से रंग जमाते हुए नजर आएंगे.
हांगकांग क्रिकेट ने अपने एक्स अकाउंट पर कार्तिक को भारतीय टीम की कैप्टेंसी दिए जाने का ऐलान किया है. कार्तिक ने साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. वहीं, अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेली गई बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान अचानक रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी.
कार्तिक होंगे टीम इंडिया के कप्तान
दिनेश कार्तिक एक बार फिर मैदान पर चौके-छक्के जमाते हुए दिखाई देंगे. कार्तिक हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट 2025 में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. कार्तिक ने अपने करियर के आखिरी दौर में बल्ले से जमकर धमाल मचाया. खासतौर पर आरसीबी की ओर से आईपीएल में खेलते हुए उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के बूते खूब महफिल लूटी. यही वजह है कि इस टूर्नामेंट में अब वह बल्ले के साथ-साथ कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभालते हुए नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: ‘नेट बॉलर की तरह कर डाली शाहीन अफरीदी की धुनाई’, अभिषेक नहीं इस युवा बल्लेबाज के कायल हुए सुनील गावस्कर
आर अश्विन कार्तिक की कप्तानी में अपनी घूमती गेंदों से बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा लेते हुए दिखाई देंगे. अश्विन ने अपने करियर के दौरान दुनियाभर के बैटर्स को अपने स्पिन जाल में फंसाया और कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस नए फॉर्मेट वाले टूर्नामेंट में अश्विन और कार्तिक की जोड़ी कैसा प्रदर्शन करती है.
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: बांग्लादेश को लगा जोर का झटका! बीच मैदान दिक्कत में दिखे कप्तान, मैदान से जाना पड़ा बाहर
श्रीलंका ने जीता था खिताब
हांगकांग सिक्सेस का आखिरी खिताब श्रीलंका ने जीता था. उन्होंने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 3 विकेट से धूल चटाई थी. बता दें कि इस टूर्नामेंट में एक टीम को कुल छह ओवर बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है. यानी पूरा मैच कुल 12 ओवर का खेला जाता है. पिछले साल रॉबिन उथप्पा की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रहा था. भारतीय टीम को पहले पाकिस्तान और फिर इंग्लैंड के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी थी.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines