Dilip Vengsarkar On Yashasvi Jaiswal: पूर्व इंडियन चीफ सेलेक्टर दिलीप वेंगसरकर ने अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी पर यशस्वी जायसवाल को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड से बाहर करने पर सवाल उठाया है. जब भारत ने 2024 में इस ग्लोबल टूर्नामेंट का पिछला एडिशन जीता था, तब जायसवाल रिजर्व बल्लेबाज के तौर पर टीम का हिस्सा थे. हालांकि, उसके बाद से उन्हें नजरअंदाज किया गया है. जायसवाल ने आखिरी बार जुलाई 2024 में श्रीलंका में टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था. उनके पिछले 5 T20I स्कोर 93, 12, 40, 30 और 10 हैं, ये सभी उन्होंने ओपनर के तौर पर बनाए थे.
‘ये बदकिस्तमी है’
टीम की ऐलान से पहले, जायसवाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए 3 मैच खेले थे. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 3 पारियों में 145 रन बनाए, जिसमें हरियाणा के खिलाफ एक शतक भी शामिल था. वेंगसरकर ने पीटीआई से कहा, ‘ये बदकिस्तमी है कि यशस्वी को बार-बार बिना किसी गलती के टीम से बाहर किया जा रहा है. वो खेल के सभी फॉर्मेट में शानदार फॉर्म में हैं, और मुझे नहीं पता कि टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें और क्या करना होगा. किसी भी मैच विनर को टीम से बाहर नहीं करना चाहिए.’
यह भी पढ़ें- विराट कोहली वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे या नहीं? बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कर दिया बड़ा दावा
‘मैं उन्हें टीम से बाहर नहीं करता’
शुभमन गिल, जिन्हें इस साल भारत का वाइस-कैप्टन बनाया गया था, उन्हें भी टीम से बाहर कर दिया गया, जबकि ईशान किशन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद लंबे समय बाद टीम में वापस बुलाया गया है. जब वेंगसरकर से पूछा गया कि अगर वो सिलेक्टरों के चेयरमैन होते तो जायसवाल से क्या कहते, तो उन्होंने कहा, ‘मैं उनसे कुछ नहीं कहता क्योंकि मैं उन्हें पहले तो टीम से बाहर ही नहीं करता.’
विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे जायसवाल
यशस्वी जायसवाल को पुणे में एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस के कारण अस्पताल में एडमिट कराया गया था, अब ठीक हो गए हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई टीम की तरफ से 29 दिसंबर 2025 को खेलेंगे. ये मुकाबला छत्तीसगढ़ टीम के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा.
संबंधित खबरें
अग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 mins agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
13 mins agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
52 mins agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
1 hr agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
2 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
2 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
3 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
3 hrs agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines