Australia vs Pakistan, 1st Test Match 2023-24: वर्ल्ड कप 2023 का वो मुकाबला तो याद ही होगा जब भारतीय टीम ने पाकिस्तान को चारो खाने चित कर दिया था। ब्लू टीम के खिलाफ मिली सात विकेट की हार के बाद पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर का बयान बड़ा सुर्खियों में रहा था। उन्होंने मैच के बाद शिकायत करते हुए कहा था कि मुकाबले के दौरान उन्हें एक बार भी डीजे की धुन पर ‘दिल दिल पाकिस्तान’ सुनने को नहीं मिला। उसके बाद से लोगों ने उन्हें ट्रोल कर शुरू कर दिया है।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन तो आर्थर के तो पीछे ही पड़ गए हैं। वे लगातार आर्थर के उस बयान का मजाक उड़ा रहे हैं। 49 वर्षीय पूर्व कप्तान ने एक बार फिर से आर्थर की फिरकी ली है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी मुकाबले में टी सेशन से पहले बजे ‘दिल दिल पाकिस्तान’ गाने को लोगों के बीच साझा किया है। वॉन ने पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘चाय के समय पर्थ स्टेडियम में ‘दिल-दिल’ पाकिस्तान गाने को सुनकर बहुत अच्छा लगा।’
यह भी पढ़ें- INDW Vs ENGW: दीप्ति शर्मा का पंजा, पहली पारी में 136 रन पर ऑल हुई इंग्लिश महिला टीम
बता दें ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 अक्टूबर से पर्थ में खेला जा रहा है। यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम पहली पारी में 487 रन बनाने में कामयाब हुई है। वहीं ग्रीन टीम ने अपनी पहली पारी का आगाज करते हुए 35 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 72 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान के लिए अब्दुल्ला शफीक 118 गेंद में 41 और इमाम उल हक 92 गेंद में 20 रन बनाकर मैदान में जमे हुए हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines