Deodhar Trophy 2023: 24 जुलाई से शुरू होने वाली देवधर ट्रॉफी के लिए साउथ जोन ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। 4 साल बाद शुरू हो रही देवधर ट्रॉफी में साउथ जोन ने टीम की कमान मयंक अग्रवाल के हाथों में सौंपी है। इस टीम में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को भी शामिल किया गया है।
आईपीएल 2023 में अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई टीम की टीम के लिए डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें पूरे मैच खेलने का मौका नहीं मिला। खुद को और निखारने के लिए अव वह घरेलू क्रिकेट में लगातार खेल रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर साउथ जोन के लिए अपना पहला जोनल टूर्नामेंट खेलेंगे।
इन खिलाड़ियों को भी मिली जगह
साउथ जोन की टीम में अरुण कार्तिक और साई किशोर जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इन दोनों ने हाल ही में तमिलनाडु प्रीमियर लीग में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। केरल के रोहन कुन्नुमल को टीम का उप कप्तान बनाया गया है। जबकि एन जगदीशन भी इस टीम का हिस्सा हैं।
4 साल बाद हो रहा टूर्नामेंट
देवधर ट्रॉफी करीब 4 साल बाद एक बार फिर से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। ये टूर्नामेंट आखिरी बार 2019 में खेला गया था। अब जाकर इसका आयोजन होगा। खबरों के मुताबिक 24 जुलाई से 3 अगस्त तक पुड्डुचेरी में देवधर ट्रॉफी खेला जा सकता है।
साउथ जोन का पूरा स्क्वाड
मयंक अग्रवाल (कप्तान), रोहन कुन्नुमल (उप-कप्तान), एन जगदीसन (विकेटकीपर), रोहित रायडू, केबी अरुण कार्तिक, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, वी. कावेरप्पा, वी वैश्यक। कौशिक वी, मोहित रेडकर, सिजोमन जोसेफ, अर्जुन तेंदुलकर, साई किशोर।
स्टैंडबाय: साई सुदर्शन, निकिन जोस, प्रदोष राजन पॉल, नीतीश कुमार रेड्डी, केएस भरत..
संबंधित खबरें
2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
15 mins agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
1 hr agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
2 hrs agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
3 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
4 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
6 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
14 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
15 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines