हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SA vs IND: टी20 सीरीज से बाहर हो सकता है बड़ा खिलाड़ी, सामने आया ताजा अपडेट

India vs South Africa T20 Series: दीपक चाहर का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलना काफी मुश्किल। दीपक अभी तक साउथ अफ्रीका नहीं पहुंचे हैं।

विज्ञापन
भारतीय टीम: Social Media

India vs South Africa T20 Series: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से करने वाली है। वहीं इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का एक बड़ा खिलाड़ी अभी भी साउथ अफ्रीका नहीं पहुंचा है। दीपक चाहर को टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है, लेकिन पारिवारिक कारणों के चलते दीपक अभी तक साउथ अफ्रीका नहीं पहुंचे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई टी20 सीरीज के आखिरी मैच से दीपक टीम से बाहर हो गए थे। उन्होंने मैनेजमेंट से छुट्टी मांगी थी। वहीं अब जानकारी सामने आ रही है कि साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली टी20 सीरीज में दीपक का खेल पाना काफी मुश्किल हैं।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या आईपीएल से खत्म हो जाएगा ये बड़ा नियम? बड़ा कारण आया सामने

विज्ञापन

बीसीसीआई अधिकारी ने पीटीआई को दी जानकारी

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पीटीआई को दी गई जानकारी के अनुसार, “दीपक अभी तक डरबन में टीम में शामिल नहीं हुआ है क्योंकि परिवार के एक करीबी सदस्य को तत्काल अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता है। उन्होंने छुट्टी की अनुमति ली थी क्योंकि उन्हें अपने परिवार के सदस्य की देखभाल करनी थी। वह आने वाले दिनों में अपने परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य के आधार पर टीम में शामिल हो भी सकते हैं और नहीं भी।”

https://twitter.com/itz_____Tejpal/status/1733817073183424569

विज्ञापन

इसको लेकर बीसीसीआई का मानना है कि जब तक परिवार का सदस्य पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता तब तक चाहर की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं होगी और इसलिए अगर वह अभी टीम में शामिल नहीं होना चाहते हैं तो उन्हें फोर्स नहीं किया जाएगा।

दीपक चाहर के पिता की तबीयत काफी खराब

बता दें, दीपक चाहर के पिता की तबीयत काफी खराब है, जिसके चलते उनको टीम से छुट्टी लेकर घर पहुंचना था। चाहर पिछले रविवार को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेल पाए थे, क्योंकि उन्हें परिवार के किसी सदस्य की बीमारी के बारे में सूचित किए जाने के बाद घर वापस जाना पड़ा था।

विज्ञापन

चोट के बाद दीपक की काफी समय के बाद टीम में एंट्री हुई थी। उनकी वापसी के बाद टीम इंडिया को काफी संतुलन मिला था। लेकिन अब फिर से उनका टीम से दूर होना बड़ा झटका माना जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola